Guru Atichari
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर विशेष फलदायी है, क्योंकि स्वयं गुरु आपकी ही राशि में विराजमान हैं। इस गोचर से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब या प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस समय यदि आप कोई परीक्षा या प्रतियोगिता दे रहे हैं तो सफलता के प्रबल संकेत हैं।