फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के पहले दिन ऐसा होगा ग्रह-नक्षत्रों का संयोग, सभी राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Tue, 31 Dec 2019 08:20 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : rohit jha
साल 2020 बाहों को खोलकर हमारा स्वागत करने के लिए तैयार है। 31 दिसंबर की मध्य रात्रि में जैसे ही तारीख बदलेगी, हम नए वर्ष में प्रवेश कर चुके होंगे। इस दरम्यान ग्रह-नक्षत्र की स्थिति क्या होगी? इस पर गौर करने वाली बात है। क्योंकि ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं साल के पहले दिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति क्या रहेगी। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार साल 2020 का पहला दिन
हिन्दू पंचांग के अनुसार, नए साल की शुरुआत शतभिषा नक्षत्र के चौथे चरण के साथ होगी। चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित होगा। कुंभ शनि की राशि है और चंद्रमा के लिए यह सम राशि है। वहीं 2020 का लग्न कन्या है। हालांकि सूर्य, शनि, बृहस्पति, बुध और केतु ये पांचों ग्रह धनु राशि में स्थित होंगे और राहु की दृष्टि इन पाचों पर होगी। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष
आपका आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से आपको मुनाफा होगा। हालांकि आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको उसमें धोखा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष
करियर की दृष्टि से देखें तो आपके लिए नया साल बदलाव लेकर आएगा। नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपको उन अवसरों के लिए तैयार रहना होगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन
साल के शुरुआती महीनों में परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी। घरवालों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस वर्ष आप अपने घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क
यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साल की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह
स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति शुभ होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या
आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रोपर्टी खरीद सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला
करियर राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करना होगा। इस साल आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक ध्यान देना होगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
शुरुआत में परिजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर में किसी तरह की अशांति चल रही है तो उसमें वह दूर होगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु
नया वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा है। प्रेम के पड़ाव में उतार-चढ़ाव भी आएंगे, लेकिन उनका असर बहुत ज्यादा नहीं होगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर
इस साल स्वास्थ्य जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम देगा। इस साल आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आलस्य आपके ऊपर हावी न हो। आपको इस वर्ष कमजोरी, थकान का अहसास हो सकता है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ
वर्ष 2020 शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन
मीन राशि के जातकों को साल 2020 में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी-पेशा के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए अच्छा बीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें