फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि के व्यक्ति शारीरिक संबंध में ज्यादा विश्वास करते हैं

Thu, 24 Nov 2016 05:42 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
अप्रैल प्रेम
दुनिया में जितने भी लोग हैं वह किसी न किसी राशि से प्रभावित होते हैं। राशि के अनुसार व्यक्ति में कुछ खास तरह के व्यवहार और स्वभाव भी देखा जाता है। अगर आप गौर करेंगे तो खुद ही यह महसूस करेंगे कि एक समान राशि के व्यक्ति में कई चीजें आपस में मिलती हैं। उदाहरण के तौर पर वृश्चिक राशि के व्यक्ति में बिच्छू जैसा स्वभाव होता है। इन्हें जब भी कोई कष्ट देता है यह बदला लेने के लिए छटपटाने लगते हैं और मौका लगते ही पूरी कसर निकाल लेते हैं। इसी तरह हर राशि में प्यार और रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग सोच होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राशिः प्यार के मामले में बहुत ज्यादा ठहराव पसंद नहीं करते हैं

2 of 13
मेष राशि
इस राशि के व्यक्ति प्यार के मामले में बहुत ज्यादा ठहराव पसंद नहीं करते हैं। यह जल्दी किसी से संबंध जोर लेते हैं और तुरंत उससे निकलने की कोशिश भी करते हैं। यह शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा विश्वास करते हैं। वैसे वैवाहिक जीवन में यह तालमेल बनाए रखने की कोशिश करते हैं और अपने साथी को खुश भी खूब रखते हैं।
विज्ञापन

वृष राशिः निजी जीवन काफी रोमांटिक रहता है

3 of 13
वृष
इस राशि के व्यक्ति प्यार के मामले में बड़े ही भावुक होते हैं। यह अपने वैवाहिक जीवन को हर हाल में कामयाब बनाने की कोशिश करते हैं। इनका निजी जीवन काफी रोमांटिक रहता है। अपने साथी के प्रति वफादार होते हैं।

मिथुन राशिः एक से अधिक प्रेम प्रसंग के प्रति आकर्षित रहते हैं

4 of 13
मिथुन राशि
इस राशि के व्यक्तियों का दिल बड़ा ही चंचल होता है। यह एक से अधिक प्रेम प्रसंग के प्रति आकर्षित रहते हैं। इस राशि के व्यक्तियों को मेष, सिंह तुला, धनु, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के साथ विवाह करना चाहिए। इनके साथ इनका संबंध लंबे समय तक रहता है क्योंकि यह एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं और अच्छी तरह तालमेल बना लेते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशिः संबंध और पारिवार को लेकर उलझन में रहते हैं

5 of 13
कर्क राशि
जिनकी राशि कर्क होती है वह घर गृहस्थी को काफी महत्व देते हैं लेकिन अस्थिर मानसिकता के कारण अपने संबंध और पारिवार को लेकर उलझन में रहते हैं। वैसे इस राशि के व्यक्ति अच्छे प्रेमी होते हैं और जीवनसाथी की भावनाओं का कद्र करते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशिः विपरीत लिंग के व्यक्ति को आकर्षित करने में माहिर

6 of 13
सिंह राशि
सूर्य की राशि सिंह में जिनका जन्म होता है वह अपने प्रेम के प्रति वफादार होते हैं लेकिन प्रेमी पर अपना प्रभाव और वर्चस्व जताने की कोशिश करते हैं जिससे कई बार इनके संबंध में दूरियां बढ़ने लगती है। अपने रोबदार व्यक्तित्व के कारण यह विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करने की योग्यता रखते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशिः यौन संबंध से अधिक मानसिक तालमेल को महत्व देते हैं 

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
बुध की इस राशि के व्यक्ति प्यार के मामले में बहुत वफादार होते हैं। इनमें सुयोग्य जीवनसाथी की चाहत रहती है खास तौर पर यह चाहते हैं कि इनके साथी वे गुण मौजूद हों जो इनमें हैं। यौन समस्याओं के कारण इनके वैवाहिक जीवन में कई बार परेशानी आ जाती है लेकिन यह यौन संबंध से अधिक मानसिक तालमेल को महत्व देते हैं।

तुला राशिः अंदर ही अंदर प्यार के सपने बुनते रहते हैं

8 of 13
तुला राशि
यह आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं यही वजह है कि लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यह अपने प्रेम और कर्तव्य के बीच बेहतर संतुलन बनाने में कुशल होते हैं। यह किसी से प्रेम करते हैं तो खुल कर जाहिर करने की बजाय अंदर ही अंदर प्यार के सपने बुनते रहते हैं। इसलिए कई बार एक तरफा प्यार इनके लिए कष्टकारी बन जाता है। यह जिनसे प्रेम करते हैं उनका साथ हर पल चाहते हैं।

वृश्चिक राशिः प्रेम संबंध को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
इस राशि के व्यक्ति बड़े ही रोमांटिक होते हैं। यह अपने प्रेम संबंध को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इनमें अहंकार की भावना होती है लेकिन परिवार के लिए हर तरह के त्याग समर्पण करने के लिए तैयार रहते हैं। अपने इन्हीं गुणों के चलते इन्हें वैवाहिक जीवन का पूर्ण सुख मिलता है।

धनु राशिः प्रेम संबंध में खुलापन चाहते हैं

10 of 13
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
गुरु के इस राशि के व्यक्ति अपने प्रेम संबंध में खुलापन चाहते हैं। यह अपने साथी को पूरी आजादी देते हैं और अपने ऊपर भी किसी तरह का दबाव पसंद नहीं करते हैं। इनमें नए-नए चेहरों को देखकर आकर्षण का भाव जगता रहता है और जब तक एक साथी से ठीक से निभता है संबंध को चलाते हैं और साथ छूट जाए तो बहुत गम भी नहीं मनाते हैं नए साथी कि तलाश में लग जाते हैं।

मकर राशिः प्यार भी जताते हैं तो गंभीरता पूर्वक

11 of 13
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
इनमें रोमांस कम जिम्मेदारियों का एहसास ज्यादा होता है। यह प्यार भी जताते हैं तो गंभीरता पूर्वक। वैसे यह अपने साथी और परिवार का पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन इन्हें उत्साही प्रेमी नहीं कहा जा सकता है।

कुंभ राशिः दिल की गहराई से मुहब्बत करते हैं

12 of 13
कुंभ राशि
शनि के इस राशि के व्यक्ति स्वतंत्र रूप से जीना अधिक पसंद नहीं करते इसलिए प्रेम संबंध हो या वैवाहिक संबंध अपने ऊपर बंधन को बर्दास्त नहीं करते। वैसे यह जिनसे प्यार करते हैं उनसे दिल की गहराई से मुहब्बत करते हैं।
विज्ञापन

मीन राशिः कई लोगों के साथ इनके संबंध बनते रहते हैं

13 of 13
मीन राशि - फोटो : pisces sign
इस राशि के व्यक्ति का दिल कई टूटता रहता है। मतलब कई लोगों के साथ इनके संबंध बनते रहते हैं। जहां तक वैवाहिक जीवन की बात है तो यहां आपको तालमेल में कमी का सामना करना पड़ता है। आपके लिए मकर राशि के व्यक्ति अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें