7 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष
आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढे़गा। परिश्रम द्वारा व्यावसायिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी नियमित होगी। इससे आपको सुकून महसूस होगा।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके निर्णय सही साबित होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ की संभावना है। सफल यात्रा के योग बनेंगे। अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कामों के लिए पैसा खर्च हो सकता है।
4 of 13
मिथुन
मिथुन
अचानक किसी अन्य श्रोत से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यश प्राप्ति का अच्छा योग है। उच्चाधिकारियों से बेहतर सहयोग संभव है। नयी योजनाएं बनाने में आप सफल होंगे। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से आपका काम बनेगा। बजट के अनुसार खर्च करें।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
आज आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। आज आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का आपको फायदा मिलेगा। कड़ी मेहनत से आप सारी चीजें हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह
आज मानसिक तनाव व क्रोध की अधिकता रह सकती है। कुछ धन शुभ कार्यों पर भी खर्च होगा। व्यवसाय का मन बना सकते हैं। कोई भी परेशानी होने पर परिवार को जरूर बताएं। छात्र अपनी कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी। आज आप में से कुछ सुख-सुविधाओं की वस्तुओं अथवा वाहन पर खर्च कर सकते हैं। विदेशो में संबंध बनेंगे, और लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।
8 of 13
राशि
तुला
प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। कुछ रुके हुए काम बनेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। अगर अपने व्यवसाय में आप थोड़ी मेहनत और करें, तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
आज बातचीत से कोई नया फायदे का सुझाव मिल सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त अपनी जेब का भी ख्याल रखें। कुछ समय पहले किए गए किसी अच्छे काम का नतीजा आज अचानक ही मिल सकता है।
10 of 13
राशि
धनु
आलस्य और संकोच के कारण जरूरी काम जहां के तहां ही पड़े रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं आर्थिक दिक्कत पैदा कर सकती हैं। आर्थिक मामलो में सचेत रहना भी जरूरी होगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियत्रण रखें।
11 of 13
राशि
मकर
आज आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। सोच-विचार कर किए गए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फलदायी होगी। धन का लाभ होगा।
12 of 13
राशि
कुंभ
आपको किसी महत्वपूर्ण काम के बिगड़ जाने का दुख रहेगा। कुछ जोखिम भरे काम सिद्ध हो सकते हैं। परन्तु किसी को उधार देना या धन का निवेश करने के लिए समय ठीक नही है।
मीन
धैर्य, साहस, ऊर्जा, शक्ति और पराक्रम भाव को बनाए रखने से आप अपनी मेहनत के अनुरुप सफलता और उन्नति प्राप्त करेंगे। लाभ की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। लेकिन बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें।