फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 7 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Wed, 06 Feb 2019 06:31 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
यात्रा दूरियां ला सकती है। आप काम या अध्ययन के लिए विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। तनावग्रस्त होने के बजाय लव पार्टनर का ख्याल रखने की कोशिश करें और आवश्यक समर्थन प्रदान करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज का दिन शुभ है। ऐसे में आप पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं। टूटे हुए विवाह में उम्मीद की किरण और लव पार्टनर की नाराजगी दूर होती नजर आएगी। आज आप अपने प्रिय के साथ मन की बात साझा करें। आज आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। विवाह का प्रस्ताव आएगा। विवाहित जोड़ों की शाम शानदार बीतेगी। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज एक रोमांटिक दिन है। आप एक नए दोस्त से मिल सकते हैं। आज खुशी और रोमांस का दिन है। आपकी पत्नी सहायक होगी। रात्रिभोज बाहर अच्छा विकल्प होगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज दिन के अंत में जीवनसाथी के संग बनाई गई योजनाएं आकार ले सकती हैं। अविवाहित शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आज शादी या दीर्घकालिक संबंध बनने का योग है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
देर शाम तक काम खत्म होने के कारण आप थक सकते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ शांति और सुकून के पल बिताने के अलावा कुछ भी नहीं चाहेंगे। आप अपने प्रियजन के साथ एक विदेशी रेस्तरां में भोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत करने के लिए अपने प्रेमी के संग रात्रिभोज पर जाएं। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
भावनात्मक रूप से यह एक दिलचस्प दिन है। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते को समर्पित हैं तो इसकी गतिशीलता बदल जाएगी। आपको अपने दिल की सुननी चाहिए। अपने पति, पत्नी और साथी के प्रति वफादार रहें। अहंकार या तेज आवाज में बातचीत दिन खराब कर सकती है। धैर्य बनाएं रखें। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आपके और आपके साथी के बीच गलतफहमी प्रबल हो सकती है। दूरियां बढ़ सकती हैं। अपने साथी को समझाएं और दिखाएं कि आप उनकी देखभाल करना चाहते हैं। निश्चित रूप से स्थिति में सुधार होगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
आज आप अपने रिश्तों को दिमाग की बजाय दिल से सोचेंगे। आत्मविश्वास आज कम होगा। पहले से बनाई गई हॉलिडे या आउटिंग की योजना रद्द हो सकती है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज समय अच्छा बीतेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
काम में उत्कृष्टता आपके प्रेमी या साथी को प्रभावित करेगी। अधिक यात्रा आपको उससे दूर रख सकती है। आज प्यार से बात करें और तर्क से बचें। अवसर का फायदा उठाते हुए आनंद लें। आज आप फिल्म के लिए बाहर जा सकते हैं। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
आज आप पाएंगे कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घनिष्ठता के स्तर को बढ़ा रहे हैं, जिसे आप नहीं जानते हैं। शायद यह पहले एक अनौपचारिक संबंध की तरह लग रहा था, लेकिन आज यह रिश्ता गंभीर हो जायेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
आप एक समझदार व्यक्ति हैं, लेकिन आज आपकी अपने प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है। विनम्र और दोस्ताना रवैया रखें। शुक्र ग्रह उत्तेजना के साथ मनोरंजन को इंगित करता है। नया रिश्ता आ सकता है। आप अपने प्रेमी के साथ हंसी—खुशी समय बिताएंगे। भाई के साथ अनबन हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें