फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 4 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 03 Feb 2019 06:36 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
4 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
कामकाज की स्थिति आज आपके लिए लाभदायक होगी। व्यापार में आज आपको फायदा मिलेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है। अचानक कार्यों में रूकावट आने से असंतोष रहेगा। धीरे-धीरे फाइनेंशियल प्रॉब्लम हल हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
अपने काम के प्रति आलस्य न करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। भागीदारी में लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। कुछ जोखिम भरे काम सिद्ध हो सकते हैं।

4 of 13
rashi
मिथुन
नए काम करने से पहले जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता हैI किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नहीं है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आज के दिन आपके सारे बिगड़े हुए काम अचानक बन जाने से और कुछ अच्छे शुभ समाचार मिलने से आपका उत्साह प्रबल रहेगा। आप इसी तरह से कार्य करते रहे तो कारोबार में अच्छा धन लाभ भी हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज आप अपनी बुद्धि से धन अर्जित कर पाएंगे I आप अपनी कार्यक्षमता का पूर्ण लाभ उठा पाएंगे I बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है I पहले से नौकरी में होने पर पदोन्नति एव वेतन में वृद्धि संभव है I
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
कार्य की प्रशंसा होगी। आय से अधिक व्यय न करें। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा साथ ही वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के अनुभव का फायदा भी मिलेगा। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे।

8 of 13
rashi
तुला
अचानक धन का लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संचित धन में बढ़ोतरी होगी। धर्मिक कार्यों में व्यय करेंगे। नया वाहन आपके जीवन की खुशियों में इजाफा करेगा। चारों और से ख़ुशी के समाचार मिलने वाले हैं। आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल करेंगे।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज आप अपनी बुद्धि को ग़लत दिशा में लगा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी किसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता हैI किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच - पड़ताल कर लें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

10 of 13
rashi
धनु
अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। खर्चों में अधिकता रहेगी। किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह पड़ताल कर लें। आलस्य से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

11 of 13
rashi
मकर
आज आर्थिक संचय में मन्द गति से वृद्धि होगी। संचार व यात्राओं के माध्यम से आपके काम पूरे होंगे। फ़िल्म उद्योग और कॉस्मेटिक्स उत्पादकों में लिप्त जातकों को आज फायदा मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट संभव है।

12 of 13
rashi
कुंभ
साझेदारी में लाभ व सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाओं का आज आरंभ कर सकते हैं। खरीदने-बेचने के लिए दिन शुभ है। आय में वृद्धि होगी। आज किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य विस्तार की योजनाएं बनेंगी। राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। समय के साथ-साथ आप संग्रहशील होते जाएंगे और विलास सामग्री पर भी व्यय करेंगे। परिजनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें