फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 25 दिसंबर: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन

Mon, 24 Dec 2018 04:30 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
25 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
कार्यसिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
आज आपको अपने आर्थिक पक्ष को सुदृढ रखने के लिये अपने पराक्रम भाव को बनाये रखने की आवश्यकता है। आगे बढकर समस्याओं को सुलझाने में व पहल करने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। कामों में सफ़लता मिलेगी।

4 of 13
मिथुन
इस समय व्यवसायिक ऋण प्राप्ति की संभावनाएं बन रही है जो आने वाले समय में धन वृ्द्धि की सूचक हो सकती हैं। आज आप भावुक होकर यदि आप किसी की मदद करना चाह रहे हैं तो जरूर करें लेकिन अपने काम को बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
आज आय के प्रबल योग बने हुए हैं। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी इजाफ़ा हो सकता है। बुद्धि तथा शक्ति आपके पास है , अत: प्रयास करने से मनोवांछित सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
आज ऋण लेन - देन के प्रबल योग बने हुए हैं। आर्थिक पक्ष में उतार-चढाव की स्थित बनी हुई है। धन का व्यय व्यर्थ विषयों पर होने से रोकना उचित रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
आशा के विपरीत कुछ स्थानों से हानि हैरान कर सकती है। इस स्थिति में चोरी तथा धोखों की स्थिति से बचने के लिये आपको सावधान रहना होगा। विशेष कार्य स्थगित रखें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है।

8 of 13
राशि
आर्थिक मामलों के लिए भी समय शुभ है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। कार्यों में आपको सफ़लता के योग हैं। आपके कामों की प्रसंशा होगी। किन्तु सावधानी से आचरण करना उचित होगा।

9 of 13
राशि
दूरस्थ क्षेत्र की यात्रा न करें। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। अत: हर मामले में सावधानी से काम लेना होगा। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी।

10 of 13
राशि
विदेशी करार होने से आर्थिक स्थिति को सहयोग पहुंच सकता है। आपके प्रयास व मनोबल कि उच्च स्थिति आपकी व्यवसायिक बाधाओं में कमी करेगी। साझेदारी के कामों को सावधानी से निबटाएं। बेवजह गुस्सा होने से भी बचें।

11 of 13
राशि
साझेदारी में लाभ व सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत रंग लाएगी। नयी योजनाओं का आरम्भ इस समय कर सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए समय शुभ रहेगा। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।

12 of 13
राशि
आर्थिक प्रगति उत्साहवर्धक रहेगी।लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कटु वचनों का प्रयोग न करें। आपकी कुछ योजनाओं को सफल होने के अवसर मिलेंगे। दैनिक कामों में सुधार होगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
आर्थिक सन्दर्भ में आज का दिन थोड़ा धीमी गति वाला है।पैसे के लें दें में सावधानी बरतें। विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें