फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 22 जनवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 21 Jan 2019 07:01 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
22 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज आप विवेक से काम लें। किसी भी गलत दिशा में काम करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी किसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कागजी कार्यवाही पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी कार्य को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें।

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
आज आपसी संबंधों को बेहतर बनाएं। आर्थिक सलाह लेना फलदायी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे। मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। आज काम को लेकर आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
आज आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। आज आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का आपको फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
आज कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे अधिकारियों के सामने आपका महत्व कम हो। किसी भी वाद-विवाद के चक्कर में न पड़ें। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। छात्र अपनी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में नई वस्तु आने के संकेत हो रहे हैं।

 

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आय में वृद्धि होगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें। तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
आज आपका कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होगा। अपने व्यवसाय में किसी भी प्रकार का लालच न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। मेहनत से आप हर काम में सफल रहेंगे।

8 of 13
राशि

तुला
आज आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में सभी पर विश्वास न करें। आपके विश्वास पात्र ही आपको धोखा दे सकतें हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है, परन्तु व्यवहार कुशलता से सम्मान भी प्राप्त करेंगे। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। घर या जमीन खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।

10 of 13
राशि

धनु
आज किसी शुभ कार्य के संपन्न होने की संभावना है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, परन्तु अपने विचारों को दूसरों पर लादने के बजाय दूसरों के विचारों को समझने कि कोशिश करें, बिगड़ते काम बनेंगे।

11 of 13
राशि

मकर
आपके विरोधी बढ़ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा के योग हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। मित्रों की सलाह लेना भी उचित रहेगा।

 

12 of 13
राशि

कुंभ
आज आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। वाद-विवाद में समय न गवाएं, इससे तनाव बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। किसी भी काम को करने से पहले परिवार की सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
आज सरकारी विभाग में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यर्थ का दिखावा करने से बचें। विरोधी परास्त होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे और नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। परन्तु कुछ लोगों के लिए यह इच्छानुसार नहीं होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें