फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (21 से 27 जनवरी): राशि के अनुसार जानें इस हफ्ते कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

Mon, 21 Jan 2019 06:29 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
जनवरी महीने के चौथे सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
एक अद्भुत सप्ताह आपको इंतजार कर रहा है। आप सभी  व्यवसायिक गतिविधियों में चमकेंगे और शीर्ष पर आने के लिए  भाग्य भी आपका समर्थन करेगा। नौकरीपेशा जातकों को एक विशेष कार्य पूर्ति में सफलता प्राप्ति के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। विदेशी व्यापारिक संबंधों वाले जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इस सन्दर्भ में यात्रा भी हो सकती है। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत है। इस सप्ताह आप में से कुछ एक नए सौदे को अंतिम रूप अथवा एक नयी साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
इस सप्ताह आपको अपने आर्थिक पक्ष को सुदृढ करने के लिये कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे बढ़कर समस्याओं को सुलझाने व पहल करने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होगी I व्यवसायिक ऋण प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। बुद्धि तथा सामर्थ्य आपके पास है। अत: प्रयास करने से मनोवांछित सफलता प्राप्त की जा सकती हैI इस अवधि में आपके शत्रुओं की स्थिति कमजोर है। अत: आप समय का पूर्ण लाभ उठा सकतें हैं।

4 of 13
मिथुन
इस सप्ताह धन सम्बंधित लेन - देन के प्रति सावधान रहें। चोरी अथवा धोखे की संभावना है। व्यय में उतार-चढाव की स्थित बनी हुई है, इसलिये धन को व्यर्थ की चीजों पर खर्च करने से बचाना चाहिए । आने वाले समय में कुछ नवीन सौदे होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। सप्ताहांत तक आकस्मिक धन लाभ आप में से कुछ को हैरान कर सकता है। पूर्व  में व्यवसायिक विस्तार, नई बड़ी योजनाओं के सम्बन्ध में लिए गए निर्णयों को मूर्त रूप दिया जा सकता है। आपके द्वारा किये गए सतत प्रयास व्यवसायिक बाधाओं में कमी करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
इस सप्ताह  जहां रचनात्मकता चरम पर होगी वहीं  वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यवसायिक सन्दर्भ में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आप निवेश का सहारा ले सकते  हैं। आप अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं में उत्साही और कर्मनिष्ठ रहेंगे। जिसमें आप पूर्ण सफलता प्राप्त कर सकतें हैं।आप नए क्षेत्रों में उद्यम करने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
नौकरीपेशा जातक यदि मौके का उपयोग सटीक रूप में करें , तो उन्हें  पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। उन्हें अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग थर्मल पावर और रियल एस्टेट परियोजनाओं में काम करते हैं, उन्हें उच्च सफलता दर के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उद्यमी अच्छा करेंगे और वे अपने लिए एक जगह बनाएंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
आर्थिक उन्नति के लिये यह सप्ताह उतम है। इस सप्ताह  के आरम्भ से ही आपको भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। इस अवधि में विदेश से संबन्धी सभी योजनाएं आपको लाभ देने लगेगी। व्यवसायिक दृष्टि से कम सहयोग मिलने के कारण देरी संभव है।आत्मविश्वास का भाव आपमें बना हुआ है। इसलिये शीघ्र ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। जहां तक संभव हो, इस सप्ताह भूमि- भवन के विषयों में धन विनियोजन करने से बचें। इनमें हानि के योग बने हुए है। इसके अतिरिक्त शेयर बाजार, लाटरी आदि से भी दूर रहना आपको धन हानि से बचा सकता है।

8 of 13
राशि
व्यापारिक एव व्यवसायिक सन्दर्भ में इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिये आप पूर्ण मेहनत करेंगे अपने आर्थिक पक्ष को बल प्रदान करने के लिये आप महत्वपूर्ण लोगों से मदद ले सकते हैं। इस सन्दर्भ में दूरस्थ स्थलों की यात्रा भी संभव है। किन्तु व्यापक परिवेश में यह आपके संचय में कमी का कारण बन सकती है।  ऋण वापसी संबन्धी कार्य सरलता पूर्वक संपन्न हो जायेंगेI  सरकारी आदेश के कारण कुछ कार्य बाधित हो  सकते हैं। धैर्य, साहस, उर्जाशक्ति और पराक्रम भाव को बनाये रखने से आप अपनी मेहनत के अनुरुप सफलता और उन्नति प्राप्त कर पाएंगे।

9 of 13
राशि
इस सप्ताह आप में से कुछ के लिए पदोन्नति व सम्मान प्राप्ति का प्रखर योग बना हुआ है। अधिकारियों का पूरा सहयोग पाने में आपको समय लग सकता है। देर से ही आपके कार्यो की सराहना होगी। मध्य अवधि में यात्राओं की अधिकता रहेगीI साझेदारी में  आशातीत लाभ प्राप्ति संभव है। आर्थिक योग सुदृढ होने के कारण आप जोखिम वाले क्षेत्रों से भी लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सप्ताहांत तक आय में वृद्धि आपको अधिक मेहनत के लिये प्रेरित करेगी तथा आप आपकी मेहनत के  अनुरुप फल प्राप्त करेंगे।

10 of 13
राशि
आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिये समय अनुकुल है। इस अवधि में अनचाहे स्थानों पर आपका स्थानान्तरण हो सकता है। परन्तु निजी संपर्कों का प्रयोग करके इस स्थानांतरण को टाला जा सकता है। दैनिक कार्यो में व्यस्तता बढ सकती है। धन विनियोजन के लिये समय शुभ है। अधिकारियों एव वरिष्ठों के द्वारा के द्वारा आपके प्रयासों को सराहा जायेगा तथा आने वाले दिनों में आप उच्च परितोष भी प्राप्त कर सकतें हैं। आर्थिक सन्दर्भ में आपको सतर्कता व सावधानी का प्रयोग करना होगा अन्यथा आपके शत्रु आपकी असावधानी का फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक संचय उतार- चढाव की स्थिति यथावत रहेगी।

11 of 13
राशि
इस अवधि में अल्प समय के लिये बुद्धि के भ्रमित होने की संभावनाएं बन रही हैं। इसके कारणवश योजनाओं पर निर्णय लेने में आपको समय लग सकता है। निर्णय में अत्यधिक विलम्ब आर्थिक लाभ में कमी कर सकता है। अपने व्यवहार एव वाक्शक्ति वाकशक्ति के बल पर आप मनवांछित परिणाम पाने में सफल रहेंगें। अप्प अपने व्यर्थ के व्ययों पर भी नियंत्रण करने में सक्षम रहेंगें व्यवसायिक सन्दर्भ में उन्नति एव प्रगति पाने के लिए इस समय आप जोश- उत्साह व पराक्रम से परिपूर्ण हैं। पहल करने से अपने व्यवसायिक और आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे।

12 of 13
राशि
इस सप्ताह अपनी संचय वृद्धि को लेकर आप उच्चाभिलाषी हो सकते है। परन्तु इस सप्ताह संचय करना मुश्किल हो सकता है। बेहतर होगा की आप संचय करने के स्थान पर अधिक लाभ प्राप्ति के लिए धन को व्यावासिक विस्तार योजनाओं में लगायें। इससे आप अपने व्यापार अथवा व्यवसाय का विस्तार करने में सफल रहेगें जो भविष्य में आपको अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। मनोबल में वृद्धि तथा दूरदर्शिता के साथ आप कार्य क्षेत्र पर बाधाओं में कमी कर आपकी सफलता और आय की गतिशीलता सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
आर्थिक लाभ में स्थिरता बनाये रखने के लिये आपको पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आत्मविश्वास आपकी व्यवसायिक और आर्थिक प्रगति के लिये सकारात्मक रहेगा। आपकी योग्यता और अनुभव आपको सहकर्मियों का सहयोग दिलवा सकती है। इस अवधि में आप अपने साहस से अपने प्रतियोगियों को प्रबन्ध और निति – निपुणता के प्रयोग द्वारा शान्त रख पायेगे। परन्तु इस अवधि में बढे हुए व्यवसायिक व्यय आपकी चिन्ता का कारण हो सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें