फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 22 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Thu, 21 Feb 2019 06:57 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
22 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें -
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
नए लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पुरानी समस्या एक नए रूप में आपके सामने आ सकती है। महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्त्री वर्ग से संबंध बिगड़ने न दें।

 

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
काम के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। अगर थोड़ी मेहनत करें, तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। जमीन या घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। रुके हुए काम बनेंगे।

 

4 of 13
मिथुन

मिथुन
अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। मनोरंजन पर अधिक धन खर्च करने से आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

 

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। किन्तु महत्वपूर्ण यह है कि आप इन अवसरों में से कितना लाभ उठा पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं, तो आप निश्चित रूप से प्रगति कर पाएंगे। अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित और समर्पित रहें। उचित विचार के बाद ही महत्वपूर्ण निर्णय लें। आप खुश और संतुष्ट रहेंगे।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
रुके हुये काम के पूरा होने का समय नजदीक है। आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। सब कुछ सामान्य रहेगा। बेकार में यहां-वहां भटकने से बचें।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णयों के कारण योजनाओं में विलंब की स्थिति आ सकती है। साझेदारी के कामों को सावधानी से निपटाएं। अनुभव, ज्ञान, पुरुषार्थ, तथा मनोबल के सहयोग से लाभ प्रयासों में वृद्धि हो सकती है।

8 of 13
राशि

तुला
आज विजय और मान-प्रतिष्ठा कायम रखना आसान नहीं है। अगर इन सबके लिए भाग्य कोई मौका या साथ दे, तो उस वक्त की नजाकत को समझना बुद्धिमानी होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको उपलब्धियों का सुख मिलेगा। अपनी ऊर्जा का रचनात्मक कार्यों में प्रयोग करें।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
व्यापार अच्छा चलेगा, बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। आर्थिक लाभ संभव है। वाणी पर संयम रखें। परिश्रम और पुरूषार्थ के बल पर लाभ होगा। यात्रा करने का मौका मिलेगा।

10 of 13
राशि

धनु
आज का दिन आप में से कुछ के लिए कार्यकुशलता में कमी ला सकता है। व्यापारिक दृष्टि से लाभकारी परिणाम मिलेंगे। बुद्धिमत्ता से सामाजिक सम्मान मिलेगा। व्यापारिक कार्यों में लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

11 of 13
राशि

मकर
नए काम करने से पहले जांच करना जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नही है।

12 of 13
राशि

कुंभ
खर्चों में कमी का प्रयास करें। व्यापार अच्छा चलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समस्याओं से निजात मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
बौद्धिक वर्ग में सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक लाभ से आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। समस्या का समाधान होगा। आर्थिक दृष्टि से आपको अच्छा लाभ होगा और किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें