फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 22 दिसंबर: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 21 Dec 2018 06:31 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
22 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आर्थिक पक्ष स्थिर रहेगा। कार्य की गति बढ़ेगी। अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी। व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी प्रतिभा योग्यता और निपुणता के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
आर्थिक पक्ष सुदृढ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। इस समय काम धंधे में उन्नति होगी। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
अपना ध्यान लक्ष्यों पर स्थिर बनाये रखें। नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। घर में किसी शुभ कृत्य के होने के योग भी बन रहे हैं। वरिष्ठ लोगों या सत्तावान व्यक्तियों से संबंधों में सुधार होगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
निर्णय दूरदर्शिता से लें, इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि आपके आर्थिक स्थिति में कमी कर सकती है। विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के आप सम्पर्क में आयेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
अपने अनुभव व योग्यता का कुश्लता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती है। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ व विस्तार होने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्ति हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया कामकाज आएगा। साधारण जोखिम रखना उचित रहेगा। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे।

8 of 13
राशि
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी के अवसरों बनेंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
अचानक से लाभ में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। आज जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगायें।

10 of 13
राशि
धनु
उत्तेजना पर संयम रखें। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। अत: उनसे बचने की कोशिश करें। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा।
 

11 of 13
राशि
मकर
पुराना रुका पैसा प्राप्त होगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। उच्चपद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ
व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
पुराने ऋण से मुक्त होने पर आपको काफी सन्तोष और हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी। चल और अचल सम्पत्ति में वृद्धि या लाभ के संकेत हैं। बेकार की यात्राओं से भी बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें