फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 22 दिसंबर : लव और रोमांस को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 21 Dec 2018 05:02 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेषः 
आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पिता से विवाद होने का योग है। आप अपने विवेक से इस विवाद को खत्म कर देंगे। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का प्रमोशन भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभः 
आाज अटके हुए काम बन जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम विवाह के लिए आज का दिन अति उत्तम है। जीवनसाथी की सलाह से बिगड़े काम बन जाएंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुनः 
आज मानसिक तनाव बना रहेगा। परिजनों की किसी बात से आप उदास हो सकते हैं। वाणी में उग्रता के कारण किसी से अनबन हो सकती है। आज मन शांत रखने में ही आपकी भलाई है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्कः 
आज धन लाभ होने के योग हैं। आज दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शुभ है। आपकी लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंहः  
आज खर्च होने का योग है। किसी छोटी बात पर गुस्सा भी आ सकता है। जीवन साथी से वाद-विवाद होने के योग है। शाम तक सब ठीक हो जाएगा। अपने प्रिये के साथ के लिए आज लड़ाई होने के योग है। मन और वाणी पर काबू रखें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्याः 
आज आपका मन खूब खुश रहेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा नहीं है। अपने विवेक से तनावपूर्ण स्थिति को संभाल लेंगे। प्रेमियों के बीच आज दूरियां बन सकती हैं। शादी-शुदा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।

8 of 13
राशि
तुलाः 
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। यात्रा पर जाते समय भगवान शिव का ध्यान करना शुभ रहेगा। आज अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

9 of 13
राशि
वृश्चिकः 
आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपको गुस्सा ज्यादा आयेगा, लेकिन शाम तक मन शांत हो जायेगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। भावना पक्ष प्रबल रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
 

10 of 13
राशि
धनु:
अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज हड्डियों में दर्द रह सकता है। पिता से विवाद होने के योग हैं। परिवार के साथ के साथ खाना खाने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

11 of 13
राशि
मकरः 
आज दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। आज का दिन थकान भरा रहेगा। भावनात्मक रूप से आप जीवनसाथी का साथ चाहेंगे। परिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी दोस्त से लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। 

12 of 13
राशि
कुंभः 
आज बनते काम अटक सकते हैं। आप अपनी कार्य कुशलता से सब ठीक कर देंगे। भाई से विवाद हो सकता है। आज किसी से न उलझें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। नौकरी पेशा लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीनः 
आपके मन को कोई परिजन ठेस पहुंचा सकता है। आज आपका मन उदास रहेगा। किसी मित्र से हुई अचानक मुलाकात से आपमें स्फूर्ति आ जायेगी। आज अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें