फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 21 अप्रैल : धन, व्यवसाय और नौकरी के मामले में कैसा रहेगा रविवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
21 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आर्थिक क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी को दूर कर अपने लक्ष्यों के लिये प्रयासरत रहना हितकारी रहेगा। छोटी यात्राएं आपकी कड़ी मेहनत के कारण सफल होंगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
संचय में वृद्धि मंद गति से होगी। आपको व्यावसायिक क्षेत्र में चोरी, धोखे और सहयोगियों से मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं परेशानियों से घिरे हुए हैं, तो परेशानियां और बढ़ सकती हैं, या नई परेशानियां सामने आ सकती हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी की समाज में सराहना होगी। ऐश्वर्य और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। समय का सदुपयोग करें लाभ होगा। मान-सम्मान यथावत रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। काम का बोझ अधिक होने के कारण आप कुछ हद तक चिड़चिड़े हो सकते हैं। व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें। नौकरी के हालात में सुधार होगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
आज अचानक से लाभ होने के योग हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के फल मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। व्यवसायिक योग्यता में विकास संभव है। बुरी आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
विदेशी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतें। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे।

8 of 13
राशि
तुला
आपको अत्यधिक मेहनत व संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे समय में भाग-दौड़ अधिक रहेगी, परन्तु सफलता मेहनत के अनुरुप प्राप्त नहीं होगी। आप तनावग्रस्त या अस्वस्थ्य भी रह सकते हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। लाभ की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। व्यय के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। आय-व्यय बराबर होंगे। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। 

10 of 13
राशि
धनु
आशा के विपरीत कुछ स्थानों से हानि हैरान कर सकती है। इस स्थिति में चोरी तथा धोखों की स्थिति से बचने के लिये आपको सावधान रहना होगा। विशेष कार्य स्थगित रखें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है।

11 of 13
राशि
मकर
आज लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। रुकावटें हटती जाएंगी। जायदाद में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। कामों में सफलता मिलेगी। सुख -सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ
आमदनी के मुकाबले खर्च अधिक होगा। ज्यादातर खर्चों का संबंध आपके शौक और जीवनसाथी की खुशियों से होगा। हर काम को सावधानी से करना होगा। शाम तक आपको व्यापार संबंधित अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
मन और बुद्धि में लगातार द्वंद बना रहेगा। खर्चों में कमी होगी। विशेष आर्थिक लाभ होंगे। अचानक से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है, फिर भी खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें