फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 14 अप्रैल : धन, व्यवसाय और नौकरी के मामले में कैसा रहेगा रविवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
14 अप्रैल का आर्थिक राशिफल
14 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आज आय व्यय बराबर होंगे। कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
ऑफिस में विरोधियों से अपना बचाव करना होगा। फाइनेंशियल दृष्टि से आपको शेयर मार्केट में सावधानी बरतनी चाहिए। आय में वृद्धि होगी। लेकिन घरेलू चीजों के लिये कुछ खर्चे हो सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
कुछ नया शुरू करने से बचें। वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। पूंजी निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य ले लीजिए। बहुत सूझ बूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
आज आप कठिन मुद्दों को सुचारू रूप से निपटा पाएंगे। भाग्य आपके पक्ष में होगा। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए उपयुक्त समय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी में बढ़ोत्तरी आर्थिक पक्ष को सुदृढ़ करेगी। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचें। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
आज आप सचेत रहें। अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परन्तु मेहनत का फल आपको प्राप्त हो जायेगा। शत्रुओं के कारण आपको धन हानि हो सकती है। अतः आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लें।

8 of 13
राशि
तुला
आज कार्य की गति बढ़ेगी। आप में से कुछ को अधीनस्थों से पूरा सहयोग और उपयोगी सलाह मिलने के पूरे योग हैं। व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। संयुक्त और वित्तीय मामलों जैसे कि पेंशन योजना, बीमा पॉलिसी या दीर्घकालिक बचत योजना पर ध्यान केंद्रित करना यह एक विशेष दिन है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
दिन कुछ हद तक खर्चीला रहेगा। आज ज्यादातर खर्चों का संबंध आपके शौक और जीवनसाथी की खुशियों को लेकर होंगे। आपको अपना बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में रूकावटें दूर होंगी।

10 of 13
राशि
धनु
कामकाज की स्थिति लाभदायक होगी। बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है। अचानक कार्यों में रूकावट आने से असंतोष रहेगा। धीरे-धीरे आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा।

11 of 13
राशि
मकर
अपने काम के प्रति आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। भागीदारी में लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। कुछ जोखिम भरे काम सिद्ध हो सकते हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ
नए काम करने से पहले जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नहीं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
बहुत समय से विचारे हुए काम अचानक बन जाने से और कुछ अच्छे शुभ समाचार मिलने से आपका उत्साह प्रबल रहेगा। आप इसी तरह से कार्य में तत्पर रहे तो कारोबार में अच्छा धन लाभ भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें