प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन पढ़ें अपना लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आज का दिन नवविवाहित दम्पत्ति के लिए रोचक रहेना वाला है। आज जीवनसाथी से लाभ हो सकता है। जीवन में प्रेम रस का अनुभव आप कर सकते हैं। दिन रोमांटिक बीतेगा। लव पार्टनर की सेहत आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। युगल जातकों को प्रेम संबंध में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष
लव बर्ड्स के लिए दिन ज्यादा उत्तम नहीं रहना वाला है। घर वाले लव रिलेशन का विरोध कर सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे रूठ सकता है। पति–पत्नी के लिए आने वाली बैसाखी का दिन बड़ा ही शुभ संकेत ले कर आया है। आर्थिक मोर्चों पर घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज आप प्रियतम की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दिन आपके लिए लुभावना रोमांटिक रहेगा। फ्लर्ट करने का मूड कर सकता है। प्रेम विवाह का संयोग बन रहा है। शादीशुदा जोड़ों का आपसी संतुलन बिगड़ सकता है। आपसी झगड़ा बढ़ सकता हैं। आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए मूवी या घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
लव बर्ड्स के लिए बेहतरीन दिन और रोमांटिक माहौल बना रहेगा। आपको पार्टनर का साथ मिलेगा। प्रेमी का स्ट्रांग सपोर्ट आपको आत्मविश्वास दिलाएगा। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे। परिवार को आपके लव रिलेशन के बारे में पता चल सकता है। विवाह करने में इच्छुक हैं, तो आज बात बन सकती है। बच्चों के भीतर का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
दिल उदास है और मन परेशान हैं। सेहत नाजुक रह सकती है। अचानक आपको लवर के अन्य प्रेम संबंधों का पता चल सकता है, जिस कारण आपका प्रेम और प्रेमी से विश्वास उठ जाएगा। डिप्रेशन महसूस कर सकते हैं। बेचैनी कम करने के लिए परिवार के साथ मूवी का कार्यक्रम बन सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
आज के दिन आप सुस्ती महसूस कर सकते है। नवदम्पति के बीच अनबन का माहौल पैदा हो सकता है, अच्छा सा गिफ्ट या डेट रिलेशन को बेहतर कर सकता है। हनीमून कपल के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। बच्चों के लिए थोड़ा समय निकालें।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ सकती है। रोमांस में बढ़ोतरी संभव है। ससुराल से सहयोग मिलने की संभावना है। आज अहंकार की भावना आपकी दोस्ती तोड़ सकती है। नए मित्रों पर शायद आप भरोसा न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
घर और प्रेम संबंधों में कलह के कारण आपके मन में बेचैनी बनी रहेगी। व्यापार में रिश्ते सुधरेंगें। प्रेमी की प्रतिभा की तारीफ होगी। यदि शादी के सपने देख रहे हैं तो आज आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
मैरिड कपल को आज धैर्य से काम लेना पड़ेगा। आपसी तनाव बढ़ सकता है। किसी कागज को लेकर झगड़ा हो सकता है। नवविवाहितों के लिए बैसाखी शुभ रहेगी। मन के मैल को मिटाने का प्रयास करें। नौकरी को लेकर यात्रा हो सकती है, जो आपके लव पार्टनर से आपकी दूरियां बढ़ाएंगी। मोबाइल या फेसबुक से कनेक्शन बना रहेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
विवाह या सगाई तय करने के लिए शुभ दिन आ गया है। अगर सिंगल हैं तो लव पार्टनर मिलने की सभांवना है। युवक-युवतियां लव लाइफ को लेकर फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। आज का दिन हर प्रकार से आपके लिए अनुकूल है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
गुनगुनाएं, नाचें-गाएं क्योंकि आज आपके मन की मुराद पूरी हो सकती है। अगर आपका साथी आपसे नाराज है, तो आपकी प्यार भरी बातें रिश्तों में ताजगी ला देगी। सोशल मीडिया पर आपकी फोटो मित्रों द्वारा पसंद की जाएगी।
मीन
प्रेम के रोमांचक पलों को आप आनंद उठाएंगे। साथी के साथ नाटक या मूवी का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेमी को इम्प्रेस करने के लिए आप फूल या गिफ्ट की शापिंग कर सकते है। नौकरी या व्यापार में खर्च बढ़ सकता है। विदेश से विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है।