फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: नवग्रहों से जुड़े होते हैं ये पौधे, पूजन से दूर होते हैं ग्रहदोष और चमक जाती है किस्मत

Sat, 17 Jun 2023 08:52 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 9
नवग्रह के लिए करें लाल किताब के ये उपाय - फोटो : अमरउजाला
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अपने अनुकूल बनाने के लिए वनस्पतियों की भूमिका बहुत अहम मानी गई है। उसके अनुसार पेड़-पौधों को लगाने और इनके पूजन से जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं। ग्रह से संबंधित पेड़-पौधों की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं और अशुभ प्रभाव में कमी आती है साथ ही आपका भाग्य भी साथ देने लगता है।

Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन, गौरी-शंकर साथ मिलकर देंगे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद 
विज्ञापन

2 of 9
आक
आंकड़ा (सूर्य) 
आसानी से उगने वाला आंकड़ा का पौधा सूर्य ग्रह से संबंधित होता है। आमतौर पर इस पौधे को बातचीत की भाषा में आक या मदार भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस पौधे की पूजा से बौद्धिक प्रगति और स्मृति शक्ति का विकास होता है। इसकी पूजा से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति भी अनुकूल होती है।
विज्ञापन

3 of 9
पलाश का पौधा - फोटो : सोशल मीडिया
पलाश (चंद्र)
चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है। पलाश का पौधा भी चंद्र ग्रह से संबंधित होता है। इसकी पूजा से मानसिक रोग दूर होते हैं और चंद्रमा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसकी पत्तियों की पूजा करने से चंद्रमा की विशेष कृपा भी मिलती है,जातक की मानसिक शांति बढ़ती है।

4 of 9
मंगल - फोटो : Pixabay
खैर (मंगल)
कत्था या खैर पौधे का संबंध मंगल ग्रह से होता है। इस वृक्ष की देखरेख और पूजा करने से जातक के रक्त विकार और चर्म रोग दूर होते हैं और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। कुंडली में मंगल ग्रह को नियंत्रित करने के लिए खैर की पूजा करना लाभाकारी माना गया है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अपामार्ग (बुध)
जो जातक बुध ग्रह से पीड़ित होते हैं, उन्हें कई तरह की शारीरिक एवं आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में अपने कष्टों के निवारण के लिए अपामार्ग के पौधे की आराधना करना बहुत फलदायी होता है।
विज्ञापन

6 of 9
पीपल
पीपल (गुरु)
पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु का जीवन्त और पूर्णत: मूर्तिमान स्वरूप ही है। पीपल का संबंध गुरु ग्रह से होता है। इसकी पूजा से ज्ञान में वृद्धि होती है भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। पद्म पुराण के अनुसार पीपल के वृक्ष को प्रणाम कर उसकी परिक्रमा करने से मानव की आयु लंबी होती है।
 
विज्ञापन

7 of 9
tulsi ke patton ke upay - फोटो : अमर उजाला
तुलसी (शुक्र)
अगर कुंडली में शुक्र दोष हो तो घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर-परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ध्यान रखें जिनका शुक्र ग्रह कमजोर है उन्हें नियमित रूप से शाम को तुलसी के आगे दीप प्रज्वलित करना चाहिए।

 

8 of 9
शमी का पौधा - फोटो : istock
शमी (शनि)
शमी पौधे का संबंध शनि ग्रह से होता है। इसकी पूजा से शनि ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और धन, बुद्धि, कार्य में प्रगति और मनोवांछित फल मिलता है, साथ ही जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती है।
विज्ञापन

9 of 9
दूर्वा
चंदन (राहु)
राहु की पीड़ा से मुक्ति के लिए चंदन के वृक्ष और दूर्वा की पूजा करनी चाहिए।

अश्वगंधा (केतु)
अश्वगंधा के पेड़ का संबंध केतु ग्रह से माना गया है। इस वृक्ष की पूजा करने से मानसिक अवसाद दूर होते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें