फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayfal Ke Upay: लोन के बोझ से छुटकारा पाने के लिए करें जायफल के ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

Thu, 11 Dec 2025 05:34 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Get Rid Of Loans By Astrology: कई बार ज्योतिष में बताए गए प्राकृतिक उपाय भी अप्रत्याशित फल देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जायफल के कुछ चमत्कारी उपाय, जो आर्थिक तंगी और कर्ज जैसी समस्याओं से निजात पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जायफल के शक्तिशाली उपाय - फोटो : Amar Ujala
Nutmeg Remedy For Money In Hindi: आज के समय में बढ़ती महंगाई और अनियंत्रित खर्चों के कारण आर्थिक दबाव लगभग हर परिवार में देखने को मिल रहा है। कड़ी मेहनत और योजनाओं के बाद भी लोग कर्ज के जाल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जब हर तरह के प्रयास से भी समस्याओं का हल न मिले, तो ज्योतिष के उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ज्योतिष में बताए गए प्राकृतिक उपाय भी कई बार अप्रत्याशित फल देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जायफल के कुछ चमत्कारी उपाय, जो आर्थिक तंगी और कर्ज जैसी समस्याओं से निजात पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

Amavasya 2026: नए साल में किस-किस दिन होगी अमावस्या, देखें सभी तिथियों की लिस्ट
Masik Shivratri 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, यहां देखें पूरी लिस्ट
 
विज्ञापन

2 of 5
जायफल - फोटो : Amar Ujala
जायफल क्यों माना जाता है शुभ?
ज्योतिष में जायफल को सकारात्मक ऊर्जा, धन प्राप्ति और मानसिक शांति से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि यह नकारात्मक प्रभावों को हटाकर वातावरण में सकारात्मकता लाता है, जिससे निर्णय क्षमता और आर्थिक स्थिति दोनों बेहतर हो सकती हैं। इसे आर्थिक रुकावटों को कम करने वाले तत्व के रूप में भी देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कपूर के साथ जायफल का उपाय - फोटो : adobe stock
कपूर के साथ जायफल का उपाय
गुरुवार या शुक्रवार के दिन एक साफ कटोरी में ताजा और पूर्ण आकार वाला जायफल रखें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में कपूर डालकर दोनों को साथ में जलाएं। अब इससे उठते हुए धुएं को घर के मुख्य स्थानों और कोनों में फैलाएं। इसके बाद कुछ जायफल अपनी तिजोरी, कैश बॉक्स या धन रखने की जगह पर रख दें। आप चाहें तो ऑफिस में भी यह उपाय कर सकते हैं। माना जाता है कि यह प्रक्रिया घर की ऊर्जा को हल्का और सकारात्मक बनाती है, जिससे आर्थिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।

4 of 5
लाल कपड़े के साथ उपाय - फोटो : freepik
लाल कपड़े के साथ उपाय
कुछ जायफल लेकर साफ लाल कपड़े में छोटे बंडल की तरह बांधें। इस पोटली को तिजोरी, अलमारी या जहां भी आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें। इसे आप पर्स में रख सकते हैं। समय-समय पर इस पोटली की सफाई करें। यह उपाय धन-वृद्धि और लगातार आ रही रुकावटों को दूर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपाय करते समय ध्यान रखें - फोटो : freepik
उपाय करते समय ध्यान रखें
यह उपाय गुरुवार या शुक्रवार को करना शुभ माना जाता है। उपाय करते समय मन में सकारात्मकता और शांत भाव रखें। कपूर और जायफल को उपयोग के बाद अच्छी तरह सुरक्षित स्थान पर रखें। नियमित रूप से उपाय दोहराने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें