Ashadha Month 2026 Lucky Rashi: 30 जून 2026 से आषाढ़ मास की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह महीना बेहद पवित्र और खास माना जाता है। इसी माह में देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है और भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा भी निकाली जाती है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है, जिसमें विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को करने से परहेज किया जाता है।
व्रत और त्योहारों के अलावा आषाढ़ मास ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रह नक्षत्र और राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही कई शुभ योग भी बनेंगे, जिनका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आषाढ़ का महीना किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है।