Sun Transit 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा के संबंध अनुकूल माने जाते हैं, ऐसे में यह गोचर कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि, धन लाभ, करियर में तरक्की और भौतिक सुख देने वाला साबित हो सकता है। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति, निवेश और नई योजनाओं से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।