rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला
‘वीर भोग्या वसुंधरा’अर्थात साहसी लोग ही इस पृथ्वी का सुख भोगते हैं, इस बात को तुला राशि के जातकों को पूरे माह याद रखना होगा। आपको यह बात अच्छी तरह से समझनी होगी कि आंख मूंदने से बिल्ली नहीं भाग जाएगी। ऐसे में माह के प्रारंभ से ही करियर-कारोबार में आने वाली परेशानियों का हल निकालने के लिए आपको जमकर मेहनत और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अप्रैल माह के शुरुआत में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल करने से बचना होगा अन्यथा उसके बिगड़ने पर आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को भी धन का लेन-देन करने से लेकर कारोबार का विस्तार करते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को इस समय कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले खूब सोच-विचार करने की आवश्यकता बनी रहेगी।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के पूर्वार्ध में अपेक्षा से कम लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से थोक व्यापारियों को इस दौरान कारोबार में परेशानी उठानी पड़ सकती है। लोगों के साथ कारोबारी संबंध बनाए रखने में आपको मुश्किलें आ सकती हैं। अप्रैल माह के मध्य में आय में कमी और अचानक से आए कुछ बड़े खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको परिस्थितियों से समझौता करते हुए हाथ दबाकर खर्च करना उचित रहेगा।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। तुला राशि के जातकों को इस दौरान शार्टकट से पैसा कमाने अथवा जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें लाभ की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। अप्रैल का महीना न सिर्फ कामकाज की दृष्टि से बल्कि रिश्ते–नाते की दृष्टि से भी संवदेनशील कहा जाएगा। इस पूरे माह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस माह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। घर-परिवार के सदस्यों का विरोध आपको झेलना पड़ सकता है। आपके ऊपर कोई बड़ा आरोप लग सकता है, जिसके कारण आपको भावनात्मक रूप से कष्ट पहुंच सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें।
उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्यारओं को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।