धनु
मास आरम्भ में विदेशी से आय प्राप्ति संभव है। जोश-उत्साह के भाव के कारण लाभ मार्ग की बाधाएं कम होगी। व्यवहार में कटुता, मित्रों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। अन्यथा आय प्रभावित हो सकती है। व्यावसायिक कार्यो के लिये ऋण प्राप्त करेगें। तनाव में कमी तथा परिश्रम में वृ्द्धि करने पर भाग्य की बाधाएं दूर होगी। मध्य भाग में योजनाओं को गुप्त रखने से छुपे हुए शत्रु लाभ नहीं उठा सकेगें। ज्ञान, अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त कर सकते है। मास अन्तिम भाग में मित्र, सहयोगी आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगें। इस अवधि में मनचाहे स्थानों पर पदोन्नति के साथ, स्थानान्तरण प्राप्त हो सकता है। आपको निर्णय लेते हुए संयम से काम लेना होगा। अपनी क्षमता से अधिक अपने व्यापारिक क्षेत्रों को फैलाना सही नहीं होगा। आपकी सफलता में दौड-धूप व विवादों का समावेश बना रहेगा। फरवरी माह में किये गये प्रयास सफल होगें। योजना पर कार्य आरम्भ करने तथा योजनाओं को लागू करने के लिये समय अनुकुल है। इस मास के शुरु में दांम्पत्य जीवन के सुख में कमी रहेगी। क्रोध करने से विवाद उत्पन्न हो सकते है। शान्त होकर सामान्य बातचित के माध्यम से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। माह की शुरुआत में प्रेम संबन्धों के लिये उतम बने हुए है। जल संबन्धी रोग शीघ्र प्रभाव डाल सकते है। निराशावादी होने से बचें। यात्राओं में ऊंचे स्थान पर सावधानी बरते, चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। जीवन साथी का सहयोग इस समय में आपके साथ बना रहेगा।