सूर्य और मंगल का गोचर
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल का यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहेगा। जिन लोगों को लंबे समय से करियर में सफलता नहीं मिल रही थी, उनके लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि व्यापारियों को नए साझेदार और निवेशक मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और नए आय स्रोत विकसित हो सकते हैं।
व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विवाह योग वालों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि विवाहित लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो अब वह दूर होगा और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी रोग से ग्रस्त थे, उन्हें इस दौरान राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से भी आप खुद को अधिक सशक्त महसूस करेंगे और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं।