फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 8 Nov : मूलांक 1 वालों का चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का अंक राशिफल

Sat, 08 Nov 2025 06:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
08 November Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
8 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको काम को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिस कारण थोड़ा तनाव बना रहेगा। आप निवेश के लिए दोस्तों के साथ किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। परंतु कोई विरोधी आपको क्रोध दिला सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा। हालांकि, मूलांक 2 वालों को अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक रहेगा।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
आज आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। कार्यस्थल पर काम की तारीफ होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन घर में चल रही कलह के कारण भाई के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4 
विदेश यात्रा के लिए अटके कागजी काम आज पूरे हो सकते हैं। आपको कोर्ट के मामलों को हल करने के लिए अनुभवी से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और जंक फूड का परहेज करें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मौसमी बीमार होने की आशंका है। काम को लेकर परिवार वालों से बात कर सकते हैं। हालांकि, छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मौके मिलेंगे।
शुभ अंक-17  
शुभ रंग-गुलाबी 
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज किसी भी काम को लेकर लापरवाही न करें। इस दौरान मन पुरानी बातों को लेकर परेशान रह सकता है। काम को लेकर यात्रा पर जाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
काम को लेकर परेशानियां बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी। किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए नए बदलावों भरा रहेगा। नौकरी के नए जो मौके आपको मिलने वाले है आपको उनके लिए तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े कार्यों  पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी।    
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
मूलांक 9 वालों की उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। हालांकि, व्यापार करने वालों को बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा। निवेश करने के लिए समय सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें