फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: लव लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं मिथुन राशि के लोग, जानें अपना राशिफल

Sat, 08 Nov 2025 06:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : adobe stock
Love Horoscope 8 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 

November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए विवावह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको जीवन में नई शुरुआत करने के लिए खास दोस्त का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन को रोमांचक और रंगीन बनाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जीवन में साथी का साथ व सहयोग आपके व्यापार को आगे लेकर जाएगा। इस समय आप एक अच्छा समय सोलमेट के साथ बिताएंगे, जिससे उनसे दोस्ती भी और आगे बढ़ेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने वाला यह समय आपके लिए है। इस अवधि का उपयोग करते हुए स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन घूमने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए दिन रोमांटिक रहने वाला है। साथी के साथ शॉपिगं पर जाएंगे। सोशल मीडिया के जरिए सिंगल लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे। आपके शब्द आज क्रश का दिल छू सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्रेम और खुशियों से भरा हो सकता है। नई नौकरी मिलने से आप साथी के साथ पार्टी करने जाएंगे। किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है। दोस्तों के साथ ट्रिप भी प्लान आप करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज वैवाहिक जीवन मधुरमय रहने वाला है। पुरानी यादों को आप दोनों ताजा करेंगे। कोशिश करें कि दिन का थोड़ा हिस्सा आप सोलमेट को दें, क्योंकि आपकी आपसी समझ से रिश्ता और भी गहरा हो सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप दोनों परिवार वालों के लिए उपहार की खरीदारी करेंगे। आज शाम साथ में बिताने से मन हल्का भी होगा। हालांकि, आज सिंगल जातकों का दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। इस दौरान पत्र भेजकर आपसी दूरी को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विवाह के लिए प्रस्वात पर मोहर लग सकती है। यह समय जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उनसे जुड़ाव महसूस करने वाला है। आप रिश्ते को ऊर्जावान बनाएंगे। प्रेम जीवन में संतुलन और स्थिरता आएगी। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। आप दोनों शाम को समय बिताने के लिए बाहर जा सकते हैं। इस दौरान मन की सभी बात भी साझा आप करेंगे। आप दोनों शॉपिंग पर भी जाएंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार में धोखे का शिकार होने पर मन परेशान रहेगा। दोस्तों से भी अनबन हो सकती हैं। परंतु आप दोनों गलतफहमी के कारण दूरियां बढ़ेंगी। इस समय काम और रिश्तों के प्रति धैर्यवान बनें रहेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपने साथी के साथ मूवी डेट या किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। यह दिन रिश्ते की शुरुआत का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों को घर और बच्चों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो साथी के साथ मिलकर उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें