फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर दुर्लभ ग्रह योग, शुक्र-चंद्र की युति से 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Sun, 19 Apr 2026 12:23 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Tritiya Lucky Zodiac Signs: अक्षय तृतीया का यह शुभ संयोग इन राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ और खुशियों का द्वार खोल सकता है। अगर आपकी राशि भी इनमें शामिल है, तो यह समय आपके लिए कई नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Tritiya 2026 - फोटो : amar ujala
Akshaya Tritiya 2026: इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति एक ऐसा दुर्लभ संयोग बना रही है जो धन, समृद्धि और सफलता के संकेत दे रहा है। खास बात यह है कि वृषभ राशि में शुक्र और चंद्रमा का मिलन हो रहा है। शुक्र को ऐश्वर्य, भोग-विलास और धन का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं चंद्रमा मन, सुख और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों ग्रहों की युति से अत्यंत शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है जिसे समृद्धि देने वाला माना जाता है। इसी दिन शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करके मालव्य राजयोग भी बना रहा है जो पंचमहापुरुष योगों में से एक बेहद प्रभावशाली योग है। इस तरह एक ही दिन में दो-दो शुभ योगों का बनना इस पर्व को और भी खास बना देता है। अक्षय तृतीया की तिथि को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम है लेकिन इस बार यह शुभ पर्व कल यानी 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन बनने वाले ये शुभ योग कई लोगों के लिए किस्मत बदलने का काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दुर्लभ संयोग का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
May Month Rashifal 2026: मई का महीना बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ और प्रमोशन के योग
साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अप्रैल): अप्रैल माह का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
निजी जीवन में भी सुधार देखने को मिलेगा। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है, क्योंकि शुक्र का अपनी ही राशि में आना और चंद्रमा के साथ युति बनाना आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। निजी जीवन में भी सुधार देखने को मिलेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और लव लाइफ में नजदीकियां पहले से ज्यादा गहरी होंगी।
विज्ञापन

3 of 4
पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है। मां लक्ष्मी की कृपा से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
विज्ञापन

4 of 4
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह राजयोग तरक्की की रफ्तार को तेज करने वाला साबित होगा। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या करियर में रुकावटों का सामना कर रहे थे, तो अब स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी, नए मौके मिलेंगे और आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके साथ ही परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे मानसिक संतुलन और खुशी बनी रहेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें