फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई शुभ, इन 3 राशि के जातकों की होगी चांदी

Thu, 18 Apr 2024 07:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Tritiya 2024 - फोटो : amar ujala
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन बिना मुहूर्त निकाले शुभ कार्य, विवाह करना, सोना-चांदी खरीदना, नए कार्य करने से जैसे काम किए जा सकते हैं। लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर शुक्र अस्त होने के कारण विवाह नहीं हो पाएंगे। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं।  अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग और धन योग बन रहे हैं, जो 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस दिन  सूर्य और शुक्र की मेष राशि में युति हो रही है, जिससे शुक्रादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही मीन राशि में मंगल और बुध की युति से धन योग, शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने से शश योग और मंगल के अपनी उच्च राशि मीन में रहकर मालव्य राजयोग और वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। इस तरह अक्षय तृतीया पर कई राजयोग का बनना 3 राशि वालों को मालामाल कर देता है।  
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ होने वाला है। इस दिन मेष राशि के जातक जिस काम में भी हाथ डालेंगे उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। आपके जो काम काफी समय से रुके हुए थे वो भी आखा तीज के दिन पूरे होंगे। परिवार संबंधी जो भी समस्या चल रही थी वो भी समाप्त होगी। संपत्ति आदि खरीदने की भी संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों की बात करें तो अक्षय तृतीया का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ की संभावना है। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी और हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी और साथ ही बड़ा पद मिल सकता है। नौकरीपेक्षा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपने अगर पहले निवेश किया था तो आपको उसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए आखा तीज का दिन सफलता भरा रहेगा। इस राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सभी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप एक के बाद एक कामयाबी हासिल करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ भी आपका अच्छा तालमेल रहेगा। आपने जो भी अपना लक्ष्य बनाया है उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आपको अचानक से धन लाभह होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें