फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करेंगे ये उपाय तो घर में कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी

Sun, 15 Apr 2018 09:14 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि इस तिथि पर सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त बनता है जिसे अक्षय तृतीया कहते हैं। अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध मुहूर्त माना गया है।  इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए विशेष समय या मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किस उपाय से माता लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों को लाल कपड़े के साथ सवा किलो का लड्डू अर्पित करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृष राशि- वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर धन लाभ और अपने ऊपर से शनि की ढय्या के प्रभाव को कम करने के लिए कलश में जल भरकर दान करना चाहिए।

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि- अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मूंग दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सुख और धन में इजाफा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि- इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। अक्षय तृतीया के दिन चांदी में मोती धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आय में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि- इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सुबह पहले उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए़। साथ ही गुड़ का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि- इस राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन पन्ना धारण करने से  उनके ऊपर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। 

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग धन की कामना के लिए अक्षय तृतीया के दिन सफेद कपड़ा का दान करना चाहिए। इस दिन घर पर सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें।

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर धन लाभ के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। साथ ही फल और कपड़े का दान करना चाहिए।

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर पीले कपड़े में हल्दी लपेटकर पूजा स्थल पर रखना चाहिए और पीली चीज का दान भी करना चाहिए।

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि - इस राशि के स्वामी शनि है। अक्षय तृतीया के दिन किसी बर्तन में तिल का तेल भरकर काले कपड़े  में लपेट लें और घर के पूर्वी कोने में रख दें। यह उपाय आपको धन लाभ के साथ-साथ भाग्यशाली भी बनाएगा।

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि- कुंभ राशि का स्वामी भी शनि होता है। इस दिन तिल, लोहा, नारियल का दान भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ के लिए अक्षय तृतीया पर यह उपाय बहुत शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि को लोगों को अक्षय तृतीया के दिन पीले रंग के कपड़े में पीला फूल बांधकर घर के उत्तर पूर्व दिशा में रख लें। इस उपाय से धन और सम्मान दोनों बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें