फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार का दिन इन 5 राशि वालों के लिए हो सकता है भारी, जानिए अपना राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए रविवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि
तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके।

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
मिथुन राशि
ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।  आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। 
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अगर आपने सही समय पर ध्यान न दिया तो आपका जीवनसाथी रौद्र रूप धारण कर सकता है।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। मामले को परिवार के दूसरे सदस्यों की मदद जल्द-से-जल्द निबटाने की कोशिश करें और ख़ुद को तनाव का सामना करने के लिए तैयार रखें। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे राय मांग सकता है। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप अपने वैवाहिक जीवन में दिलचस्पी कम होती हुई महसूस कर सकते हैं। लेकिन जल्दी ही सब ठिक हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह जीवन के सबसे मुश्किल समय में से एक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें