ज्योतिष में हर व्यक्ति पर ग्रहों के अच्छे और बुरे प्रभाव समय-समय पर पड़ते रहते हैं। जब कुंडली में कोई ग्रह अशुभ जगह पर होता है तो उस व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां आती है। बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते है। ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव वशिष्ठ के अनुसार कुछ संकेतों से यह जाना जा सकता है व्यक्ति के कौन-सा ग्रह अशुभ फल दे रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनि, मंगल और राहु-केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। आज हम मंगल के अशुभ होने पर मिलने वाले कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे जाना जा सकता है कि मंगल अशुभ है।