फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: इन राशि वालों पर हमेशा रहती है भगवान विष्णु की कृपा, मिलती है तरक्की और धन-दौलत

Tue, 13 Jun 2023 10:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को हमेशा भगवान विष्णु की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Favourite Zodiac Signs of Lord Vishnu - फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समूची सृष्टि का पालनहार माना गया है। ऐसी मान्यता है जो लोग नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा और उनसे जुड़े हुए पर्व और व्रत आदि रखते हैं, उन्हे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा करने पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इसके अलावा ऐसी भी मान्यताएं हैं कि भगवान विष्णु कुछ राशि वालों पर हमेशा ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इन राशि वालों को कभी धन से संबंधित कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इन्हें भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। आइए जानते हैं कौन सी वे भाग्यशाली राशियां जिनके ऊपर हमेशा ही भगवान विष्णु की कृपा रहती है। 

Sun Transit 2023: सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं। शुक्र ग्रह सुख-संपदा, धन-दौलत और ऐशोआराम के कारक ग्रह माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग वृषभ राशि के होते हैं उन पर हमेशा मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की कृपा होने से इनके जीवन में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं रहती है। इस राशि के लोगों का जीवन हमेशा ही लग्जरी रहता है।



 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
राशि चक्र में भगवान विष्णु की दूसरी प्रिय राशि कर्क राशि होती है। इस राशि पर भी भगवान विष्णु की बहुत ज्यादा कृपा रहती है। इस राशि के लोगों का समाज में बहुत मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बनी रहती है। इस राशि के लोगों का जीवन बिना अभावों से बीतता है। कर्क राशि वाले पढ़ाई में बहुत ही अच्छे होते हैं और मेहनती होने के कारण किसी की काम को सफलता की ऊंचाईयों तक लेकर जाने में सक्षम होते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
इस राशि के ऊपर भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। ये लोग बहुत ही मेहनती और अपने वादे के पक्के होते हैं। अगर इन्होंने किसी काम को करने के लिए ठान ली तो उसे जरूर पूरा करते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली होते है क्योंकि इनके थोड़े से ही प्रयास में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें