7 February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 फरवरी 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 07 February 2026: आज 07 फरवरी, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि मे होगा फिर इसके बाद दूसरी राशि में संचरण करेंगे। वहीं चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में संचरण करेंगे। अगर आज बने शुभ योग की बात करे तो आज सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और विडाल योग बनेगा। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आय में इजाफा होगा जिससे अतिरिक्त आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए आज का राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और आप निर्णय भी सोच समझ कर लेंगे। लेकिन आपको किसी दबाव में आकर कोई काम करने से बचना होगा। कोई साइड इनकम ढूंढने की भी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी और नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपकी दिनचर्या भी बेहतर रहेगी। आप योग व व्यायाम करने पर ज्यादा ध्यान देंगे।
विज्ञापन
3 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जिस काम में आज डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप अपने बिजनेस को भी आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है।
4 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है और बिजनेस में भी जो योजनाएं लंबे समय से आपको समस्या दे रही थी, वह दूर होगी। किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। पिताजी से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप कुछ नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। परिवार का कोई सदस्य आपसे यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हें भी मना लेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेगी। संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रतिष्ठा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें।
विज्ञापन
7 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए टेंशन लेकर आएगा। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आपको अपने बिजनेस में कोई नुकसान होने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी और आप किसी अजनबी पर भरोसा करके समस्याओं को न्योता दे सकते हैं। कानूनी मामला यदि आपका पेंडिंग था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
8 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, जो जातक किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे लापरवाही करने से बचना होगा। राजनीति में विरोधी बात बढ़ाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वहां आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करने की आवश्यकता है। बिजनेस में कुछ कामों में गड़बड़ी होने से आपका मन परेशान रहेगा।
9 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी मामले को लेकर आप मिल बैठकर निपटाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय आप फुर्सत में बिताएंगे। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।
10 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में भी अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपका मन आज काफी खुश रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कुछ खाने पीने की चीजे भी लेकर आ सकते हैं। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे।
11 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि आप अपने कामों को ज्यादा महत्व देंगे, जिससे कि आपकी सेहत गड़बड़ाएगी। आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको खाने पीने पर थोड़ा कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है और वाणी की सभ्यता आप बनाए रखें। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों के साथ आपको थोड़ा नमी बनाए रखनी होगी।
12 of 13
7 February Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपके धन को गलत योजना में लगा सकते हैं, इसलिए आप किसी के कहने में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी अपने घर में कर सकते हैं।
मीन राशि
आज आपकी सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कोई सरकारी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा।