फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को हो सकता है अचानक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग

Fri, 30 Jan 2026 12:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

30 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 जनवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 30 January 2026: आज यानी 30 जनवरी, शुक्रवार का दिन माघ मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी के उपरांत त्रयोदशी तिथि को दर्शाता है। इस दिन के देवता भगवान शिव हैं, जिनकी कृपा से विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद शुभ संयोग लेकर आया है। आज दिन के स्वामी ग्रह शुक्र मकर राशि में उदित होकर बुध के साथ प्रबल लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही, बुध आज धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और गुरु वक्री अवस्था में पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं चंद्रमा मित्र राशि मिथुन में गुरु के साथ युति बनाकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं, जो आज के दिन भाग्य, समृद्धि और सामाजिक मान-सम्मान को बढ़ाने वाला योग है।

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। पहले किए गए योजना से आपको बेहतर लाभ मिलेगा। आप मनमौजी खर्च करेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आप बाहर घूमने-फिरने ना जाएं।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: लाल

 आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा और किसी शुभ और मांगलिक का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने काम को लेकर पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखानी होगी। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप अपने किसी नए घर का काम शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा, क्योंकि आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो बाद में वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। बिजनेस के कामों में आप बदलाव करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा और आप अपनी संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा, लेकिन आपको अपनी किसी पुराने प्यार से भी मुलाकात हो सकती है। आप उस रिश्ते में बिल्कुल आगे ना बढ़ें, नहीं तो आपके जीवनसाथी और आपके बीच कड़वाहट की स्थिति उत्पन्न होगी।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे और उन्हें आपके दिए गए सुझाव भी खूब पसंद आएंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको अपनी अंदर की कमियों को दूर करके अपने कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आस-पड़ोस में यदि कोई वाद- विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में चल रही कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी, इसलिए आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बड़े सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने से बचना होगा, क्योंकि आपका इससे कोई भारी नुकसान हो सकता है। संतान की सेहत में उतार-चढ़ाव आने से आपकी भागदौड़ लगी रहेगी।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आपको बिजनेस में भी फायदा होगा। यदि आपने काम को लेकर किसी से धन उधार लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे और आप कुछ नई चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: बैंगनी

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपनी जरूरत को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी। यदि आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, तो इससे आपको अपने बॉस से भी डांट खानी पड़ सकती है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: नीला

आज आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रखेंगे और यदि आपने किसी नए काम को करने का सोचा था, तो उसके लिए भी आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, लेकिन आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो कुछ समय रुक जाएं , तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। बिजनेस से संबंधित यदि कोई काम आपका लटका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने में समस्याएं खड़ी होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। यदि आपने अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाएंगे, तो उनसे आप आसानी से बाहर निकाल सकेंगे, क्योंकि जीवनसाथी की आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और यदि परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो उसको लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह बिल्कुल ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें