28 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 जनवरी 2026 का राशिफल।
Rashifal 28 January 2026: आज 28 जनवरी, बुधवार को माघ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जिसका स्वामी ग्रह भगवान गणेशजी हैं। आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे वह उच्च के होकर गौरी योग बनाएंगे। साथ ही बुधवार के दिन बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य योग बन रहा है, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। आज कृतिका नक्षत्र के बाद रोहिणी नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और ब्रह्म योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। इस प्रकार, आज का दिन धार्मिक, आध्यात्मिक और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल है।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से आपके काफी मित्र बनेंगे। आपको बिजली के कोई उपकरणों से संबंधित काम मिलने में सफलता मिलेगी। दोस्तों व परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर के रेनोवेशन को बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए दानपुण्य के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको आज अपने पारिवारिक मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी विवाद खड़े होंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे और आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी वाद विवाद से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें, नहीं तो अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है और भाई- बहनों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज के दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण परेशान रहेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको माताजी से काम को लेकर सलाह करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरे होंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें, लेकिन धन से संबंधित मामलों में आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी। पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन उसमें पूरी लिखापढ़ी करके चले।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। नौकरी मे बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने अलास्य को त्याग कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें, क्योंकि बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। आपको किसी विरोधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके आसपास में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहें। आपके घर किसी तरह के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी से लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोले और अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से कार्यक्षेत्र में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परोपकार के कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा और आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर उलझनें चल रही है, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छी कमाई होगी और आपकी पार्टनरशिप भी बेहतर चलेगी। आप अपने व्यवसाय को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में भी कामयाब रहेंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी धार्मिक कामों के प्रति काफी रुचि रहेगी।