Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। उनका यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि वह गुरु के साथ एक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। दरअसल, जब बुध कुंभ में गोचर करेंगे, तो वहीं देवताओं के गुरु मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इन दोनों की युति से नवपंचम योग का शुभ निर्माण होगा, जिसे बेहद प्रभावशाली और सौभाग्य वर्धक माना जाता है। इसके प्रभाव से जातकों के सुख-समृद्धि में वृद्धि, करियर में उन्नति, धन लाभ, व्यापार विस्तार व नए अवसरों के साथ स्थायी सफलता के संकेत मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।