25 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 25 March: 25 मार्च बुधवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि और म्रृगशीर्षा नक्षत्र में होगा। इस दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ और शानदार साबित होगा। आय में इजाफे के योग हैं और अधूरे काम हों सकते हैं पूरे। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों के खर्चों में इजाफा हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 25 मार्च का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि आज आपको दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना होगा। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं, तो पूरी सावधानी और सोच-समझकर ही फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। ऑफिस में मनपसंद काम मिलने से आपका दिन काफी सुखद बीतेगा।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। हालांकि संतान की संगति को लेकर मन में चिंता रह सकती है, इसलिए उन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। आज आप घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं, जिससे मन हल्का महसूस होगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन संतुलित रहने वाला है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलने के लिए लेकर जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं के साधनों में भी वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में आप कुछ नए बदलाव करने की कोशिश करेंगे और ये बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी से कोई बात छुपाने की कोशिश की थी, तो आज उसके सामने आने की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। व्यापार में यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो उसमें अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में जो बाधा आ रही थी, वह भी अब दूर हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत करनी पड़ सकती है। साथ ही आप परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और व्यापार में भी आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। आज आपको किसी जरूरी जानकारी को दूसरों के साथ साझा करने से बचना चाहिए। कुछ पुराने कर्ज भी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें चुकाने की दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज आपके चारों ओर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। संतान के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी ला सकते हैं। परिवार के किसी पुराने मामले को मिल-बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा, जिसमें घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह काम आएगी। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने का प्रयास कर रहे थे, तो उसके मिलने की संभावना भी आज मजबूत बन रही है।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज आपका मन भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियों में खूब लगेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी अतिथि के आगमन से वातावरण और भी खुशहाल हो जाएगा। हालांकि किसी मामले में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा। अपने कामों को टालने की आदत से बचें। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने की दिशा में भी आप अच्छा प्रयास करेंगे और परिवार के साथ कुछ आनंददायक पल भी बिताएंगे।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपको आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह देता है। खर्चे थोड़े अधिक रह सकते हैं और कुछ ऐसे जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। हालांकि किसी पुरस्कार या सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको बोलते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखना होगा। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा, इसलिए मेहनत से पीछे न हटें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का भी अवसर मिल सकता है।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन आपकी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने खर्चों का सही हिसाब रखना होगा, तभी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। संतान की प्रगति देखकर आपका मन बेहद खुश होगा। हालांकि अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप कामों में थोड़ी गड़बड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। किसी नई योजना में निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। मकान या दुकान खरीदने का विचार भी आपके मन में आ सकता है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है और शिक्षकों का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने कार्यों से नई पहचान मिल सकती है। आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि किसी विरोधी से लेन-देन करने से बचें और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वे आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज आपकी कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अच्छे खान-पान का आनंद भी ले सकते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा महसूस होगी।
मीन राशि
आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि खर्च बढ़ने से मन में चिंता बढ़ सकती है। बेवजह के खर्चों से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। काम से जुड़े नए-नए विचार आपके मन में आएंगे, जो भविष्य में आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। सरकारी योजनाओं से भी आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी मेहनत और प्रयासों से पीछे न हटें।