फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 23 May: इन 4 राशि वालों को करियर में मिलेगी खुशखबरी, नौकरी-निवेश में किस्मत देगी साथ

Sat, 23 May 2026 01:04 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

23 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 मई 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 23 May: 23 मई का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर नौकरी,  पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को इस दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेग, कुछ लोगों को तनाव, खर्च या विवाद जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 मई का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपका मान-सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ने वाले हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि और मजबूत होगी। हालांकि किसी की बात दिल पर लेना आपको परेशान कर सकता है। मनमौजी स्वभाव के कारण छोटी बात बड़ी बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। माताजी की सेहत, खासकर पैरों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से मन खुश रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। कानूनी मामलों में थोड़ी भी लापरवाही आगे परेशानी बढ़ा सकती है।

4 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपका नाम समाजसेवा और अच्छे कार्यों से चमक सकता है। आपकी नई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कमी नहीं करनी चाहिए। मन मौज-मस्ती में रहेगा, जिससे काम टालने का मन करेगा। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी रुकावट दूर करने में किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आप पर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए समझदारी से अपनी बात रखें। संतान की सफलता आपको गर्व महसूस कराएगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी दिक्कतों से सावधान रहें।
विज्ञापन

6 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पड़ोस या आसपास के विवादों से दूरी बनाकर रखें। पुराने लेनदेन की उलझन सुलझ सकती है। अपने कामों की जिम्मेदारी खुद उठाएं और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। संतान के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात दिन को खास बना सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज सफलता और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। माताजी से हुई बातचीत आपकी कई उलझनों का हल निकाल देगी। लाइफस्टाइल में सुधार लाने की कोशिश सफल रहेगी।

8 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए धन निवेश की नई योजनाएँ बना सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है, इसलिए सतर्क रहें। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है, जिससे भावुक माहौल बन सकता है।

9 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज आपके दिमाग में नए और शानदार आइडिया लगातार आते रहेंगे। बिजनेस में नई शुरुआत लाभ दे सकती है। जीवनसाथी के करियर में भी नया अवसर दस्तक दे सकता है। आय बढ़ने से मन खुश रहेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। किसी जरूरी फैसले में पिताजी की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

10 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज लेनदेन के मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर फैसला लेने से बचें। माताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है। विद्यार्थियों का मानसिक दबाव कम होगा। पूजा-पाठ और धार्मिक माहौल में मन को सुकून मिलेगा।

11 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन नई संभावनाएँ लेकर आएगा। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। पुराने लेनदेन से जुड़ी परेशानी थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान की ओर से मिली खुशखबरी आपका दिन बना देगी।

12 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज मौज-मस्ती और खुशी का माहौल बना रहेगा। छोटे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपकी सारी टेंशन दूर कर देगा। पिताजी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानी में राहत मिलने से मन हल्का महसूस करेगा। आपकी कोई खास इच्छा भी पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी और मन थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकता है। कामों में लापरवाही भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है, वरना परीक्षा में दिक्कत हो सकती है। दूसरों के मामलों में बेवजह सलाह देने से बचें। आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी, जिसे सही दिशा में लगाना आपके लिए सफलता के रास्ते खोलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें