फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 May: सिंह और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा प्यार में सरप्राइज, रिश्तों में आएगी मिठास

Sat, 23 May 2026 01:03 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
23 May Ka Love Rashifal:  23 मई 2026, शनिवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लव लाइफ में नई ऊर्जा और भावनात्मक मजबूती लेकर आ सकती है। जहां कुछ राशियों के रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा, वहीं कुछ लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। कल पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी और देर रात 04:29 बजे के बाद नवमी तिथि शुरू होगी। वहीं मघा नक्षत्र देर रात 02:10 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। ग्रहों की विशेष स्थिति से सुबह 06:13 बजे तक ध्रुव योग और उसके बाद व्याघात योग बनेगा। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ाएगा। हालांकि शाम 04:43 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा, इसलिए इस दौरान कोई शुभ या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं 22 मई को सभी 12 राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा। 
Navpancham Yog: शुक्र और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, जून में 5 राशियों को मिलेगी धन और सफलता
विज्ञापन

2 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में उत्साह और रोमांस बना रहेगा। पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोग दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
रिश्तों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। किसी की बातों में आकर साथी आप पर शक कर सकते हैं। सिंगल लोग अपने क्रश से मुलाकात न होने के कारण उदास महसूस करेंगे।

4 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपका पार्टनर पूरे दिन आपके ख्यालों में खोया रहेगा। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में प्यार और नजदीकियों का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों की धड़कनें क्रश को देखकर तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन

5 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ डिनर डेट या कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। सिंगल लोग परिवार की पसंद से रिश्ते के लिए हामी भर सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं। सिंगल लोग पुराने प्यार की यादों में खोए रहेंगे।

विज्ञापन

7 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है। साथी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

8 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल लोग अपने क्रश को किसी और के साथ देखकर थोड़ी जलन महसूस कर सकते हैं।

9 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
पार्टनर के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक रिश्ते में मिठास बढ़ाएगी। इससे आप दोनों और करीब आ सकते हैं। सिंगल लोग सोशल मीडिया के जरिए किसी नए व्यक्ति से जुड़ सकते हैं।

10 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक और रोमांटिक जुड़ाव मजबूत होगा। सिंगल लोग अपने दिल की बात क्रश के सामने रख सकते हैं।

11 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आप अपने रिश्ते में फिर से प्यार और ताजगी लाने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों का झुकाव किसी खास व्यक्ति की ओर बढ़ सकता है।

12 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर आपको खास महसूस कराने के लिए कोई प्यारा सरप्राइज दे सकते हैं। कुछ लोग यात्रा या हनीमून की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोग अपने क्रश को पाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

13 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आप अपने रिश्ते को बेहतर और खास बनाने के लिए कुछ नया करने की सोच सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। सिंगल लोग अपने क्रश को मिलने या साथ समय बिताने के लिए पूछ सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें