02 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 जून 2026 का राशिफल।
Rashifal 02 june : ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार 2 जून को एक साथ कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन चंद्रमा का गोचर देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि धनु में होगा। इस दौरान सभी 12 राशियों में ज्यादातर राशि वालों का भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग और कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2 जून का दैनिक राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज घर में किसी खास मेहमान के आने से रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे और परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल देगा। पुराने मनमुटाव भी धीरे-धीरे खत्म होते नजर आएंगे। कामों को टालने की आदत आज नुकसान दे सकती है, इसलिए जरूरी काम समय पर निपटाएं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी मौजूदगी लोगों को प्रभावित करेगी। साथ ही, अपने व्यस्त शेड्यूल में जीवनसाथी के लिए समय निकालना बेहद जरूरी रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज अतीत की कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, जिससे रिश्तों में थोड़ी खटास आने की संभावना है। विरोधियों की बातों में आकर कोई निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। संतान का जिद्दी स्वभाव आपकी चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए उन्हें प्यार और समझदारी से संभालने की जरूरत होगी। उधार लेने से बचें, वरना बाद में आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज धन और आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। यदि कोई प्रोजेक्ट या काम पैसों की वजह से अटका हुआ था, तो अब उसमें गति आएगी। सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी मामला भी आज सुलझने के संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज लेन-देन और पैसों से जुड़े मामलों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके भीतर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की जबरदस्त इच्छा रहेगी। मेहनत से पीछे हटना आपके स्वभाव में नहीं होगा। परिवार में किसी से किया हुआ वादा निभाने के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपकी नेक सोच और अच्छे व्यवहार से लोग दिल से आपकी तारीफ करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
आज आपकी मीठी वाणी और विनम्र व्यवहार आपको लोगों के बीच खास पहचान दिलाएगा। समझदारी से कही गई बातें आपके रिश्तों को मजबूत बनाएंगी। आप तरक्की की ओर तेजी से कदम बढ़ाएंगे और पुराने कर्ज उतारने की कोशिश में भी सफल हो सकते हैं। परिवार में एकजुटता और अपनापन बना रहेगा। हालांकि दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई पुरानी डील आखिरकार फाइनल हो सकती है, जिससे मन को राहत मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन और जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल रिश्तों में और गहराई लाएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बने, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। आपकी जल्दबाजी की आदत किसी काम में गड़बड़ी करा सकती है, इसलिए हर काम शांत मन से करें।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
आज आपको हर फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है और जरूरी मेडिकल टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां आपकी सक्रियता और ईमानदारी लोगों को प्रभावित करेगी। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा और जीवंत बना रहेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का संदेश दे रहा है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं और खुद पर खर्च करने का मन भी बनेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या किसी खास आयोजन की योजना बन सकती है, हालांकि उसमें खर्च भी खूब होगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
आज सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। लंबे समय से जिस घर या प्रॉपर्टी को खरीदने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके सम्मान में छोटी-सी पार्टी या सेलिब्रेशन भी हो सकता है। घूमने-फिरने की योजना बने, तो खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि निखरकर सामने आएगी और सम्मान मिलने के संकेत हैं।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में किसी की बात आपको दिल पर लग सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना है। हालांकि बॉस की सलाह और निर्देशों को गंभीरता से लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता रखें। संतान को नौकरी या करियर के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनेस में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे मन में संतोष और खुशी बनी रहेगी।
मीन राशि
आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी बनाए रखने की सीख देगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। खर्चों को नियंत्रित रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। घर-परिवार की समस्याएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन यदि आप शांत रहकर काम लेंगे, तो धीरे-धीरे हालात संभल जाएंगे।