फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें 14 मई का राशिफल

Thu, 14 May 2026 12:04 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

14 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 मई 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 14 May : 14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। साथ ही इस तिथि पर गुरु प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग रहेगा। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर होने से कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। 14 मई को कई राशि वालों के लिए आय प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 14 मई का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
आज खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक आपके दिन को खास बना सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिल सकती है, वहीं सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। परिवार और रिश्तेदार हर कदम पर आपका साथ देंगे। बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें, तभी मन की शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
आज मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। पैसों से जुड़ी बातें किसी से शेयर करने से बचें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर कदम बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। कोई करीबी अचानक मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। दोस्तों के साथ पार्टी या घूमने-फिरने की योजना दिन को और मजेदार बना सकती है।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको भावुक और खुश दोनों कर सकती है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलना शुरू होगा। संतान की खुशी के लिए कोई नई खरीदारी संभव है। खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब संभल जाएगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
आज का दिन थोड़ी उलझनों के साथ आगे बढ़ सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के मुद्दों को प्यार और समझदारी से सुलझाने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है। सरकारी कामों में थोड़ी देरी से मन निराश हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने की कोशिश सफल हो सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। रुके हुए काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में पार्टनर के साथ नई योजनाओं पर चर्चा लाभदायक साबित हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। धन लाभ से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
आज बड़े सपनों को हकीकत में बदलने की शुरुआत हो सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए सफलता की चाबी साबित हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर लिया गया फैसला आगे चलकर गर्व का कारण बनेगा। आपकी सकारात्मक सोच आज चमत्कार कर सकती है।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
आज सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से आप हर स्थिति संभाल लेंगे। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। आय बढ़ाने का नया मौका हाथ लग सकता है। सामाजिक कार्यों में सम्मान या पुरस्कार मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
आज परिवार और सेहत दोनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ छोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन प्यार से बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी रहेगी। खर्चों को कंट्रोल में रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
आज आपका प्रभाव और सम्मान दोनों बढ़ते नजर आएंगे। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम से खुशियों का माहौल बनेगा। सरकारी कामों में प्रगति मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले किसी प्रियजन की याद मन को भावुक कर सकती है। संतान के करियर को लेकर लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
आज अधूरी इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं और मेहनत रंग लाती दिखाई देगी। बॉस आपकी कार्यशैली से खुश रहेंगे। समाज सेवा या परोपकार के कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। किसी पुरानी गलती से मिली सीख आज काम आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी होगा।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
आज लाभ और नए अवसर आपके आसपास मंडराते दिखाई देंगे। नया काम शुरू करने का विचार फायदेमंद साबित हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन बड़ों का सहयोग आपको संभाल लेगा। महिला मित्रों से व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज मन में चल रहा संशय आपको थोड़ा उलझन में डाल सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील आखिरी समय में अटक सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग तनाव बढ़ा सकते हैं। नई नौकरी के अवसर आपकी जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें और सेहत का खास ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें