मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान बन सकता है। शादीशुदा लोग रिश्ते में प्यार और नज़दीकियां बढ़ाने की कोशिश करेंगे। सिंगल जातक अपने क्रश के करीब आने से बेहद खुश महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज साथी के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। रिश्ते में रोमांस थोड़ा कम महसूस होगा। सिंगल लोग पुराने रिश्तों की यादों में खोए रह सकते हैं।
4 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज या उपहार मिलने की संभावना है। शादीशुदा जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। सिंगल लोग परिवार की पसंद को महत्व देते हुए रिश्ते के लिए हामी भर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज साथी दिल की बातें आपसे साझा कर सकते हैं, जिससे रिश्ते की गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ डिनर या डेट का प्लान बन सकता है। सिंगल लोग आज थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज साथी आपके साथ रोमांटिक पल बिताने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। सिंगल लोग दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। पार्टनर आपको खास महसूस कराने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। सिंगल लोगों को अपने क्रश से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी।
8 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपने संबंध में नई ऊर्जा और उत्साह लाने की कोशिश करेंगे। साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को नए रिश्ते में कदम रखने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।
9 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज का दिन प्यार और मधुरता से भरा रहेगा। साथी अपनी बातों और अंदाज से आपका दिल जीतने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों की कार्यस्थल पर किसी खास से दोस्ती बढ़ सकती है।
10 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग आज अपने रिश्ते में पूरी तरह डूबे रहेंगे और एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंध में पड़े लोग अपने क्रश के बारे में दोस्तों से बातें करते नजर आएंगे।
11 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
दिन की शुरुआत साथी की ओर से किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं। सिंगल लोग दिल की सुनेंगे और अपने फैसले खुद लेंगे।
12 of 13
14 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज साथी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ प्यार भरे पल बिताने की इच्छा रखेंगे। रिश्ते में जुनून और नज़दीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोग अपने क्रश को चुपचाप निहारते रह सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों से रिश्ते में शक की स्थिति बन सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। सिंगल लोग अपने दिल की बात क्रश तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।