फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Sat, 08 Mar 2025 06:54 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 8 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
8 March Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे, तो इससे आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी से कोई वादा नहीं करना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। नौकरी में आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बिजनेस में योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम न करें।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कर्क राशि के जातक के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे। आपको किसी नए काम में सोच समझ कर हाथ बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति होगी। आपने यदि  किसी को धन उधार दिया था, तो उसे भी आप वापस ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कामकाज के मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको काम के साथ-साथ सेहत मे भी लापरवाही नहीं करनी है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पुरा ध्यान देंगे। आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर नहीं उलझना है। आप गलत तरीके से धन कमाने के चक्कर में ना पड़े। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य के सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज थी, तो आप उन्हें मनाने की पूरे कोशिश करें।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आप घर में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी घर मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। कामकाज से जुड़े मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा।
Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन होने वाली है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश रहेंगे। आपका कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों को भरा रहने वाला है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक मिलेगा। कामकाज से जुड़े मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल न करें। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप मनचाही यात्रा करेंगे। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं, जिससे बाद में आपकी समस्याएं बढ़ने की संभावना है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोग किसी एक्सपर्ट की राय लेकर काम करेंगे, तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान का कोई रिजल्ट आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपने यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें