फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 30 March: मेष, मिथुन और मीन राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 30 Mar 2025 06:32 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
30 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 30 March: आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज से नया हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत् 2082 शुरू हो चुका है। आज के दैनिक राशिफल में कई राशियों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा। अधूरे कामों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। 

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 30 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान दे। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या परेशान करेगी, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी के बीच किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आप किसी नए घर को खरीदने के लिए कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए योजना बनाकर चलना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको वाहनों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी वाणी व व्यवहार से कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य रखकर माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझेगा। पूजापाठ में भी आप आगे चलेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील बिल्कुल नहीं देनी है।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में आगे बढ़ेंगे।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताओं से दूर रहने के लिए रहेगा। आपसे कर्तव्य आप भावनाओं में बहकर  कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी भाई व बहनों से यदि आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने धन को शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। बिजनेस में भी आपकी कुछ नई समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि अपने बिजनेस को आप कैसे आगे बढ़ाएं। आपको किसी एक्सपर्ट की राय से चलने की आवश्यकता होगी। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप दूसरों के बहकावे में ना आए और पूजापाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। अपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस दे सकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो वह उसे देने आ सकती है। आप यदि कोई लोन लेने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आपको मिल सकता है।


 
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको कामो को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी और आप कुछ नये उपकरणों को भी शामिल करेंगे। आपको जिम्मेदारियां से घबराना नहीं है। परिवार में बड़े-बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें