Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 जनवरी 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 28 January: आज मंगलवार और माघ माह की चतुर्दशी तिथि है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विशेष विधान होता है। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा रहेगी। इनकी कृपा से आपको कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। जो कार्य कई दिन से नहीं हो पा रहे थे वह अब पूरे होंगे। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं कुछ राशि वालों की परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप आनंदमय दिन व्यतीत करेंगे। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर रहेगा। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। आप अपने बिजनेस को बेहतर करने के लिए कुछ नए उपकरणों को भी शामिल करेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार से आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना में हिस्सा ले सकते हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी आंखों व कान खुले रखने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप काफी व्यस्त रहेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी विरोधी के सामने कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप कुछ नया करने की आदत के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की भी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप खान-पान पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपकी कोई शारीरिक समस्या खत्म हो सकती है। आपको अपने वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपने घर के कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अच्छा लाभ मिलने से विरोधी भी सतर्क रहेंगे। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर यदि परेशान थे, तो वह आपको बेहतर लाभ देगी। आप किसी प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो लोग ऑनलाइन काम कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और कोई काम पूरा होने में कुछ समस्या अवश्य आएगी।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाए। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके किसी से संबंधो में यदि दिक्कत आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको बड़े लाभ के लिए योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे, लेकिन नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपने यदि कोई जोखिम उठाया, तो उससे नुकसान हो सकता है। कोई नया काम आप सोच समझ कर करें।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामों के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको यदि कोई पुरानी टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप उसके लिए आगे आएंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों को आप यदि कोई सलाह देंगे, तो उसपर अमल अवश्य करेंगे। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में भी आपने कोई काम किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपसी प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी।