फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 28 April: मेष और कन्या सहित इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 28 Apr 2025 06:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
28 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 28 April: 28 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। दैनिक राशिफल की गणना के आधार पर आज सभी 12 राशियों में  से ज्यादातर को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। मनचाहा काम करने के भरपूर मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं जिससे कार्यक्षेत्र में दबदबा बरकरार रहेगा। वहीं कुछ राशि वालों को अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना होगा। कुछ के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 अप्रैल का राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। आपको कोई दूसरे काम से भी इनकम होने की संभावना है।

Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके करीबी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन ले। अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को पूरा करने में भी समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आने की संभावना है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके मन में ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर जिद और अहंकार नहीं दिखाना है। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई काम सौंपा जाएगा, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। बिजनेस में आपकी कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके कामों से कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा।आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पिताजी को कोई 
पैरों से संबंधित समस्या उभरने से आपको भागदौड़ रहेगी। आप किसी काम को लेकर उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलें।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में ना पड़े।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां को भी समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें