फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क और मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Sun, 26 Jan 2025 07:28 AM IST
ज्योति मेहरा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : Amar Ujala
Aaj Ka Rashifal 26 January: 
आज रविवार और माघ माह की द्वादशी तिथि है। आज के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष विधान होता है। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों के ऊपर सूर्यदेव की विशेष कृपा मिलेगी। सूर्य देव की कृपा रहने के कारण आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। दिन में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। जो कार्य कई दिन से नहीं हो पा रहे थे वह अब पूरे होंगे। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं कुछ राशि वालों की परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल(Aaj Ka Rashifal)
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी, जिससे वह काफी व्यस्त रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाए। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइज पर पार्टी प्लान कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम को पूरा करने में सहयोगियों से मदद लेनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसको वापस मिलने में आपको समस्याएं आ सकती हैं। आपका किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में तेजी लानी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरुरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। कोई नया काम आप सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। प्रेम व सहयोग योग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न ले। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है।  आपको कुछ काम को लेकर परेशानी आ रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस में आप किसी डील को लेकर समझौता कर सकते हैं। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप  परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका कोई शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। आप किसी नई संपत्ति या वाहन  की खरीदारी कर सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता पहले से बेहतर रहेगा। दोनों एक दूसरे को समझेंगे और अपने रिश्ते में आगे बढ़गे।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक किस से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर के कामों को भी  समय से पूरा करने की कोशिश करें। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आस पड़ोस में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी सामाजिक क्षेत्रों में काफी रुचि रहेगी। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी और आपका मन भी परेशान रहेगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। माताजी से आप कोई वादा कर सकते हैं, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। धन से संबंधित मामलों पर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपको कामों में कोई टेंशन चल रही थी, तो वह  भी दूर होगी। व्यापार में आपको काफी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा  दूर होंगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और परिवार में किसी सदस्य को दी गई सलाह पर भी वह अमल करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें