Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 जनवरी 2025 का राशिफल...
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में किसी के साथ साझेदारी में काम करना अच्छा रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलता दिख रहा है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी एक्सपर्ट की राय आप अवश्य लें। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपके खर्च बढ़ने से आपको थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी निवेश को सोच समझ कर करें और आप किसी की सलाह पर न चलें। बिजनेस में आपको जबरदस्ती किसी काम को करने से बचना होगा। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आप अपने भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। जीवनसाथी को आप किसी पार्ट टाइम कार्य की शुरुआत करा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसके लिए आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा के पूरे होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। बिजनेस में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपको टेंशन अधिक रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पिताजी आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियां बनी रहेगी। लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय संतान के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में भी आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आपको अपने कामों में यदि कुछ कठिनाई आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी और आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनकी सलाह आपके बिजनेस में लाभदायक रहेगी। आप किसी की कही सुनी बातों में न आएं। आपने किसी को यदि धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। धन संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी सम्मान के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, वह भी फाइनल हो सकती हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई इन्वेस्टमेंट करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी इन्वेस्टमेंट को थोड़ा सोच समझकर ही करें, नहीं तो आपके धन के फंसने की संभावना है। परिवार में बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पुरा संभावना है। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपके अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है, तो ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी संतान को पढ़ाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने किसी भी काम को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना है। आप दिल की जगह दिमाग की सुने, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आप कोई काम बिना सोचे समझे ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक मामला को आप घर में रहकर ही निपटाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों में भी आपसे प्रेम बना रहेगा, जिससे खुशियां भरपूर रहेंगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कुछ समय बुजुर्गों की सेवा में लगाएंगे।