Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 मई 2025 का राशिफल...
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज24 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए उतर चढाव लेकर आने वाला है वहीँ कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर आपकी कुछ समस्याएं आसानी से हल होंगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं शॉपिंग कर जा सकते हैं। आपको बिजनेस में धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ उतार चढ़ाव रहने के कारण समस्या आएंगी। आपका डुबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों से रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और मधुरता बनी रहेगी। आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा, उनसे किसी बात को लेकर बेवजह न उलझे। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। कोई नया काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ कर्ज लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतारने में समस्या आएगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से मिलकर आपके संबंध बेहतर रहेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना होगा। धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाए, नहीं तो आपको कामों को पूरा करने में समस्या आएगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई लापरवाही ना दिखाए, नहीं तो आगे चलकर उन्हें अपने करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग्य मेडिटेशन का सहारा लेना होगा, तभी आप स्वस्थ रह सकेंगे। मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचे।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज आपको अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा। आपकी अपने किसी नजदीकी से कहा सुनी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सुझ बुझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उनमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। यदि आपको किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे काम को बिल्कुल न करें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्या हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों की किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में आप किसी नई डील को फाइनल करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी, जो आपका पारिवारिक बिजनेस को आगे ले जाने में आपकी मदद करेगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर अपने मन में नकारात्मक विचार न रखें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि आपको लापरवाही में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।