फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Dosh Ke Sanket:घर में बढ़ती अशांति का कारण कहीं राहु तो नहीं? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Fri, 23 May 2025 06:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahu dosh door karne ke upay: राहु का असर सिर्फ कुंडली तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव घर के माहौल में भी महसूस होता है। जब राहु अशुभ होता है, तो उसके संकेत घर में नकारात्मकता और उलझनों के रूप में उभरने लगते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 3
Rahu Dosha at Home - फोटो : adobe stock
Rahu Dosha at Home: ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है, और यह शुभ हो सकता है या अशुभ। ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव को समझने के लिए कुछ खास संकेत होते हैं, जिन्हें देखकर हम आसानी से पहचान सकते हैं कि ग्रह हमारे लिए सकारात्मक ऊर्जा ला रहे हैं या नकारात्मक। जब ऐसे संकेत नजर आएं, तो समय रहते उचित उपाय करना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि नुकसान से बचा जा सके।
Mysterious Zodiac Signs: रहस्यमयी होते हैं इन चार राशि के लोग, इन्हें जान पाना है मुश्किल
खास तौर पर राहु जैसे क्रूर ग्रह के मामले में सतर्कता और भी जरूरी हो जाती है। राहु का अशुभ प्रभाव न केवल कुंडली में बल्कि घर के माहौल और रोजमर्रा की घटनाओं में भी दिखाई देता है। यदि घर में या जीवन में अचानक अनचाही समस्याएं, अशांति या परेशानियां बढ़ने लगें, तो यह राहु के बिगड़ते प्रभाव का संकेत हो सकता है। ऐसे समय में सही पहचान कर उपाय करने से बड़ी तकलीफों से बचा जा सकता है। 
Shani Budh Labh Drishti: शनि के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, 26 मई से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
विज्ञापन

2 of 3
Rahu Dosha at Home - फोटो : adobe stock
राहु दोष के संकेत 
  • जब राहु की अशुभ छाया घर पर होती है, तो पालतू जानवर और पक्षी बिना किसी स्पष्ट वजह के अचानक मर जाते हैं।
  • घर के सदस्य बिना वजह के आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं, तनाव में रहते हैं और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट दिखाते हैं।
  • घर में अचानक दुर्घटनाएं होती हैं, जैसे आग लगना, चोरी होना या कोई हादसा।
  • लोग बिना किसी बीमारी के भी अस्वस्थ महसूस करते हैं, नींद नहीं आती, अनजाने डर सताते हैं और वे उलझन में रहते हुए सही निर्णय नहीं ले पाते।
  • यदि कोई परिवार का सदस्य बीमार हो जाए, तो कई इलाजों के बावजूद वह ठीक नहीं होता, दवाएं असर नहीं करतीं और व्यक्ति बिस्तर पर ही रह जाता है।
  • अच्छे काम बिगड़ जाते हैं और कई प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलती।
  • कमजोर राहु पेट की तकलीफें, सिरदर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याएं लाता है। घर में गंदगी बनी रहती है और बिना वजह बदबू आती रहती है।
  • राहु का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति को जुए, नशे और गलत संगत की ओर ले जाता है, जिससे वह अनियमित और गंदगी से घिरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Rahu Dosha at Home - फोटो : amar ujala
राहु दोष दूर करने के उपाय 
  • नशे और अनैतिक कार्यों से बचें।
  • घर में सफाई का खास ध्यान रखें, कहीं भी गंदगी न हो।
  • बाथरूम और टॉयलेट को हमेशा स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखें।
  • अगर घर में बदबू आती है तो तुरंत उसके निवारण के उपाय करें।
  • घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखें।
  • रोजाना सुबह और शाम कपूर जलाएं।
  • राहु के मंत्र का नियमित जाप करें।
  • घर के दरवाजे और खिड़कियां अच्छी स्थिति में और सही ढंग से बंद हों।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें