Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 मार्च 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 19 March: आज बुधवार, 19 मार्च 2025 का दिन है। आज के दिन दैनिक राशि की गणना के अनुसार सभी 12 राशियों के जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आज कुछ राशि वालों को निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। भविष्य में किसी निर्णय से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 19 मार्च का राशिफल...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपके पुराने किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने कामकाज को लेकर अपने पिताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप किसी नए घर की खरीदारी के बारे में भी सोच-विचार करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। विद्यार्थी यदि किसी कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो वह ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके खर्चों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान से यदि आप खुशखबरी का कोई इंतजार कर रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप गरीबों की सेवा में भी अपने धन का कुछ हिस्सा लगाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में किसी नए काम को करने की इच्छा जागृति हो सकती हैं। आप भोग-विलास की चीजों की खरीदारी करेंगे। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएगी। नए कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने कामों में जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी रूपए-पैसे के मामले में ससुराल पक्ष के कोई व्यक्ति भी मदद कर सकता है। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आपको अपने वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपकी किसी नई चीज को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव को लोगों से शेयर करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने मन की इच्छा के विरुद्ध कोई काम नहीं करना है। कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप किसी बात पर पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में आ रही बाधाओं को लेकर अपने सीनियरों से बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी काम को पूरा करने का सोचा था, तो वह आप अवश्य पूरा करेंगे। आप अपने शौक-मौज या दिखावे के चक्कर में काफी धन व्यय ना करें।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो वह आप आसानी से कर सकते हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको भविष्य में किसी निर्णय से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताओं से दूर रहने के लिए रहेगा। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। अत्यधिक तला-भुना भोजन आपको समस्या दे सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। परोपकार की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जैसे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहने से आप भगवान की भक्ति में काफी ध्यान लगाएंगे। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर तो उठाएंगी, लेकिन आप उन्हे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। धन को लेकर आपको कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोचना होगा।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पिछले कामों को भी निपटने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप मेहनत भी अधिक करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सम्मान मिलने की संभावना है। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आप अपनी अच्छे सोच समझकर लाभ उठाएंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में आपका सिक्का खूब चमकेगा और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती हैं। जो आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत की आवश्यकता है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।