फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 19 Apr 2025 06:28 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
19 April Rashifal - फोटो : adobe
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। भाइयों से आपकी खूब पटेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी छोड़ी भी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको अपने खर्च करने में समस्या आएगी। किसी नए काम की शुरुआत बिना सलाह मशवरे के करना नुकसान देगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। संतान से आप यदि कोई वादा करें, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। अपने कामों से एक नई पहचान बनेगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे निभाने की पूरी कोशिश करें। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक मौज की चीजों के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान की पढ़ाई और लिखाई को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आज कोई दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। पिताजी आपके पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने भाई व बहनों से यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष का किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जो की आपको बुरी लगेगी।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी इनकम बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी आप संतान की फरमाइश पर कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते में नहीं आने देना है, नहीं तो इससे खटपट होने की संभावना है।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको कोई टेंडर मिलते-मिलते रह सकता है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। लेकिन आपको किसी संतान के करियर से संबंधित समस्या से राहत मिलेगी और आप किसी प्रॉपर्टी आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आएगा, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो फैसला आपके पक्ष से दूसरे के पक्ष में जा सकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है, क्योंकि नौकरी में आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके मनमाने व्यवहार के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आप यदि किसी सरकारी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। यदि ऐसा हो, तो आप मनाने की पूरी कोशिश करें।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई विरोधी आपके सामने आ सकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने ध्यान को केंद्रित करके कामों को करने की आवश्यकता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपसे कामों मे कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए वह अपने सीनियर से सलाह ले सकते हैं। यदि आपका कोई पुराना लेनदेन लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
Mangal Gochar 2025: अश्लेषा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, जानिए कौन सी 5 राशियां रहें सावधान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें